भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

छात्र रौशन को सांसद ने किया सम्मानित




जनता उच्च विद्यालय पत्थलगडा का दसवीं कक्षा का छात्र रौशन कुमार को सांसद ने सम्मानित किया। शुक्रवार को चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने रौशन से मुलाकात कर उसे सम्मानित किया और आर्थिक सहयोग के साथ उच्च शिक्षा में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान रोशन ने अपने बनाए विज्ञान मॉडल और प्रोजेक्ट सांसद के समक्ष प्रस्तुत किए। सीमित संसाधनों में ट्रक, ट्रैक्टर और कूलर समेत कई उपकरणों के मॉडल तैयार कर चुके रोशन का चयन इमर्जिंग टेक्नोलॉजी विषय के मॉडल के लिए 53वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी-2026 में हुआ है। पिता के निधन के बाद आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद रोशन वैज्ञानिक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना देख रहा है। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, मुकेश दांगी, चंदन कुमार आदि थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top