भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Anna Hazare in ICU | Anna Hazare Health Update | अन्ना हजारे...


Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Anna Hazare Health Update: अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के बॉम्बे अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है. रालेगण सिद्धि में इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ने लगी थी, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें मुंबई शिफ्ट किया गया. बताया जा रहा है कि अन्ना हजारे गंभीर वायरल संक्रमण और डिहाइड्रेशन से जूझ रहे हैं.

अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, रालेगण सिद्धि से लाए गए मुंबई, ICU में एडमिटZoom

बुजुर्ग सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की अचानक से तबीयत बेहद बिगड़ गई है.

बुजुर्ग सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की अचानक से तबीयत बेहद बिगड़ गई है. उन्हें मुंबई के बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अन्ना हजारे को गंभीर वायरल संक्रमण और शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन की समस्या के बाद रालेगण सिद्धि के पास स्थित स्थानीय अस्पताल से मुंबई लाया गया.

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित अपने पैतृक गांव रालेगण सिद्धि में इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ने लगी थी. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें मुंबई शिफ्ट करने का फैसला लिया गया.

फिलहाल अन्ना हजारे को बॉम्बे अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है, जहां डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. उनका इलाज वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. गौतम भंसाली की देखरेख में किया जा रहा है.

अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद डॉक्टरों की टीम अन्ना हजारे की स्वास्थ्य स्थिति का विस्तृत आकलन कर रही है. विभिन्न मेडिकल जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वायरल संक्रमण और डिहाइड्रेशन का उनके शरीर पर कितना असर पड़ा है.

देश में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के प्रमुख चेहरों में रहे अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच चिंता बढ़ गई है. उनकी सेहत से जुड़ी आगे की जानकारी अस्पताल की मेडिकल जांच और आधिकारिक अपडेट के बाद सामने आने की उम्मीद है.

About the Author

Saad Omar

साद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं.

कहां से …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top