भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची के मेन एरिया में चाहिए कमरा, सेवा सदन एरिया हो सकता...


Last Updated:

बहुत सी महिलाएं और लड़कियां तो सिर्फ इसलिए घर के बाहर निकलकर कोई पढ़ाई या रोजगार नहीं कर पाती हैं क्योंकि माहौल के हिसाब से अकेले रहना उनके लिए सुरक्षित नहीं है. हालांकि, कुछ इलाके ऐसे होते हैं जहां चहल-पहल बनी रहती है और ज्यादातर फैमिल वाले लोग या लड़कियां ही रहती हैं. यदि आप भी लड़की हैं या फैमिली के लिए रांची शहर में कमरा खोज रहे हैं तो हम आपको एक बढ़िया इलाके के बारे में बताने जा रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

शिखा श्रेया/रांची: अगर आप रांची के बढ़िया एरिया में एक कमरा लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप इस शहर के अपर बाजार स्थित सेवा सदन के निकट अपना ठिकाना तलाश सकते हैं. यहां पर आपको कम से कम 4 से 5 कंपलेक्स देखने को मिलेंगे जहां लड़कियों को और फैमिली को कमरा दिया जाता है. यहां पर सिंगल लड़कों को कमरा नहीं मिलता. इसलिए खासतौर पर जो फैमिली और अकेली लड़कियां हैं वह यहां का माहौल काफी पसंद करती हैं. यहां पर आपको बालकनी से लेकर, किचन और बड़ा रूम हर एक चीज देखने को मिलेगा. यहां पर सबसे पहले आप आएंगे तो लाइन से आपको कमरे देखने को मिलेंगे. कमरे इतने बड़े हैं कि आराम से दो-तीन लोग रह सकते हैं.

बस सेवा सदन के समीप आना है
आपको सेवा सदन के समीप आना है. यहीं आपको कई सारे परिसर देखने को मिलेंगे जहां कई कमरे, बढ़िया बालकनी और किचन देखने को मिलेगा. खास बात ये है कि यहां पर लड़कियों के साथ ही कई फैमिली वाले भी रहते हैं. इसीलिए पूरा परिवार जैसा माहौल रहता है. जब दो-तीन लोगों को रहना होता है तो सभी लोग एक साथ रूम लेना पसंद करते हैं.

यहां पर डाल्टेनगंज से आई हुई कुकू बताती हैं कि वह यहां अकेले रूम में रहती हैं. कभी कोई डर जैसा माहौल बिल्कुल भी नहीं रहा. आसपास पूरा परिवार रहता है. एकदम सुरक्षित महसूस करती हैं. इसलिए लड़कियों के लिए बहुत सही है और यह लोकेशन भी बहुत प्राइम है. बगल में रातू रोड 2 किलोमीटर पर है. इसके साथ ही रेलवे स्टेशन 4 किलोमीटर पर है. एयरपोर्ट भी पास है. सामने ही मुख्य बाजार और बगल में ही मंदिर है.

हर चीज एकदम आसपास
यहां पर मात्र 10 कदम पर उनका ऑफिस भी है. वह 3500 रुपये रेंट देती हैं और इतने रेंट में उन्हें कमरा और किचन मिला है. बिजली बिल जितना आप इस्तेमाल करेंगे उस हिसाब से लगेगा. यहां रहना काफी अच्छा लगता है. यहां हर चीज नजदीक है. आप बाहर निकलिए और 500 मीटर के दायरे में सब कुछ मिल जाता है. बगल में अस्पताल भी है तो अगर आप भी महिला हैं या परिवार है और कमरा खोज रहे हैं तो यह एरिया भी आपके लिए एक विकल्प हो सकता है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top