भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

टोंगो पल्ली, जर्मना पल्ली और मालम पल्ली में करमा नाच प्रतियोगिता हुई




​भास्कर न्यूज| गुमला/चैनपुर चैनपुर व जारी प्रखंड के टोंगो पल्ली, जर्मना पल्ली और मालम पल्ली में करमा नाच प्रतियोगिता 2026 का आयोजन अत्यंत धूमधाम के साथ किया गया। इस सांस्कृतिक उत्सव में गुमला विधायक सह झामुमो जिला अध्यक्ष भूषण तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ​प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आए खोड़हा दलों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। टोंगो पल्ली में 27, जर्मना पल्ली में 20 और मालम पल्ली में 18 खोड़हा दलों ने पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि विधायक भूषण तिर्की ने सभी खोड़हा दलों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज सदा से प्रकृति, जल, जंगल, जमीन और पहाड़ों का रक्षक रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने प्राणों की आहुति देकर इस संस्कृति को सींचा है। आयोजकों और ग्रामीणों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी मूलवासी पहचान और शान कायम रहती है। ​उन्होंने हाल ही में चर्चा में आए खान एवं खनिज अधिनियम (एमएमडीआर) संशोधन को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि झारखंड देश के कुल खनिज भंडार का लगभग 42% हिस्सा रखता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नए कानूनों से यहां के आदिवासियों और मूलवासियों के अधिकारों पर हमला हो रहा है। उन्होंने ऐलान किया कि झारखंडवासी अपने जल, जंगल, जमीन और खनिजों के हक के लिए इस काले कानून के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। कार्यक्रम के दौरान विधायक भूषण तिर्की ने सभी भाग लेने वाले खोड़हा दलों को सामाजिक कार्यों के लिए ”डेग” (माप यंत्र/उपहार) देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रंजीत सरदार, संत पॉल कैथलिक चर्च टोंगो पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर क्रिस्टोफर राजू, फादर तेज कुमार बाखला, सिस्टर गुलाब, फादर संदीप बागे, कैथलिक सभा सभापति संतोष लड़का, कैथलिक संघ सचिव जेम्स बरवा, महिला संघ अध्यक्ष जसिंता बरवा, सचिव उर्षिला तिर्की, जिला परिषद मेरी लकड़ा, कटिंग मुखिया मथुरा मिंज, झामुमो केंद्र सदस्य रणजीत सिंह, पोलिकॉर्प खलखो, कालिसता बरवा, शकील खान सहित कई लोग उपस्थित थे। ​टोंगो पल्ली: पल्ली पुरोहित फादर क्रिस्टोफर राजू, फादर तेज कुमार बाखला, सिस्टर गुलाब, फादर संदीप बागे, संतोष लकड़ा, जेम्स बरवा, जसिंता बरवा, उर्षिला तिर्की, जिला परिषद मेरी लकड़ा, मुखिया मथुरा मिंज, रणजीत सिंह, पोलिकॉर्प खलखो, कालिसता बरवा और शकील खान। ​मालम पल्ली: पल्ली पुरोहित फादर उसार कच्छप, फादर रॉबिन लकड़ा, प्राचार्य फादर रोशन टोप्पो, सुजीत टोप्पो, ममता मिंज, सिस्टर सुप्रिया, लिसी मैथ्यू और युवा संघ अध्यक्ष अतुल कुजूर। ​जर्मना पल्ली: पल्ली पुरोहित फादर लॉरेंस टोप्पो, फादर निरंजन एक्का, फादर नवीन किंडो, राजदीप तिर्की, पुष्पा लकड़ा, इलबियूस कुजूर, फिलोमेना लकड़ा और नोबेल लकड़ा शामिल हुए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top