भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

घर को बना दिया मिनी जंगल, जमशेदपुर के अटल ने लगाए 300...


Last Updated:

Home Mini Garden: जमशेदपुर में रहने वाले अटल बिहारी मोहंती ने अपनी मेहनत और शौक से घर को एक खूबसूरत मिनी गार्डन में बदल दिया है. कहते हैं कि हर व्यक्ति के पास दिन के 24 घंटे होते हैं, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह अपने समय का इस्तेमाल किस तरह करता है. अटल बिहारी मोहंती इसका बेहतरीन उदाहरण हैं. टाटा स्टील में करीब 8 से 9 घंटे ड्यूटी करने के बाद भी वह रोजाना 3 से 4 घंटे अपने घर के बाहर बने बगीचे की देखभाल में बिताते हैं. उनके घर के सामने से गुजरने वाले लोगों की नजर एक बार उनके खूबसूरत बगीचे पर जरूर ठहर जाती है.

अटल बिहारी मोहंती ने अपने घर के आसपास 300 से अधिक पौधे और गमले लगाए हैं. उनके बगीचे में खूबसूरत फूलों से लेकर कई तरह के आकर्षक शो प्लांट देखने को मिलते हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने पूरे घर को आकर्षक लाइटिंग से सजाया है, जो सालभर घर की खूबसूरती बढ़ाती रहती है. शाम होते ही रोशनी और हरियाली का यह संगम घर को एक अलग ही रूप दे देता है. उनकी मेहनत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि उनकी देखभाल से लेकर मिट्टी तैयार करने और खाद बनाने तक का काम खुद करते हैं.

उनके मिनी गार्डन की खासियत सिर्फ फूल और सजावटी पौधे ही नहीं हैं. यहां सुपारी, आम, नारियल, बेल और अमरूद जैसे फलदार पेड़ भी लगे हुए हैं. अलग-अलग किस्म के पौधों को इस तरह से सजाया गया है कि कम जगह में भी हरियाली का शानदार नजारा देखने को मिलता है. अटल बिहारी मोहंती जब भी कहीं घूमने जाते हैं, तो वहां से कम से कम 2 से 3 पौधे जरूर लेकर आते हैं. इस तरह उनके बगीचे में कई पौधे उनकी यात्राओं की यादों से भी जुड़े हुए हैं.

बगीचे में उन्होंने बैठने के लिए एक खूबसूरत सीटिंग एरिया भी बनाया है. यहां शाम के समय 5 से 7 लोग आराम से बैठ सकते हैं. हरियाली के बीच चाय-कॉफी पीना और दोस्तों के साथ बातचीत करना इस जगह को और भी खास बना देता है. घर के इस कोने में बैठकर लोगों को सुकून का एहसास होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अटल बिहारी मोहंती ने अपने शौक को इस तरह विकसित किया है कि उनका घर केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि प्रकृति के करीब समय बिताने का एक खूबसूरत ठिकाना बन गया है. अटल बिहारी मोहंती बताते हैं कि वह अपने 24 घंटे व्यस्त रहना पसंद करते हैं, क्योंकि उन्हें खाली बैठना अच्छा नहीं लगता. उनके अनुसार, ज्यादा देर तक बैठे रहने से शरीर सुस्त पड़ जाता है.

यही वजह है कि वह अपने गार्डन से बेहद मोहब्बत करते हैं और रोजाना उसकी देखभाल के लिए समय निकालते हैं. उनकी कहानी बताती है कि अगर इंसान अपने समय का सही इस्तेमाल करे और अपने शौक के प्रति मेहनती रहे, तो घर के एक छोटे से हिस्से को भी खूबसूरत और सुकून भरी दुनिया में बदला जा सकता है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top