भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चाईबासा में स्कॉर्पियो की टक्कर से छात्रा की मौत:ट्यूशन से घर लौटते...




पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पंड्रासाली ओपी अंतर्गत भोया के पास कैप्टन चौक पर एक सड़क हादसे में 15 वर्षीय छात्रा श्रेया हेंब्रम की मौत हो गई। वह कक्षा 10 की छात्रा थी। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, श्रेया हेंब्रम पंड्रासाली से ट्यूशन पढ़कर अपनी छह सहेलियों के साथ साइकिल से जोंकोंससन गांव लौट रही थी। रास्ते में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो चालक और स्थानीय लोगों ने घायल छात्रा को तुरंत चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत की पुष्टि होते ही चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। इस घटना से पूरे इलाके में दुख का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top