भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धालभूमगढ़ : जोड़शोल में दिनदहाड़े दो बकरियां चोरी, सीसीटीवी में कार सवार...




भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। ताजा मामला जोड़शोल गांव का है। यहां दिनदहाड़े चोर दो बकरियां उठा ले गए। पीड़ित रोहित नायक ने धालभूमगढ़ थाने में लिखित शिकायत दी है। रोहित नायक के मुताबिक उनकी दो बकरियां 19 अक्टूबर से लापता हैं। परिजन और ग्रामीणों ने आसपास के जंगलों और गांवों में काफी खोजबीन की। कोई सुराग नहीं मिला। शक होने पर ग्रामीणों ने सड़क किनारे स्थित एक राइस मिल का सीसीटीवी फुटेज देखा। फुटेज में साफ दिखा कि चोर दो अलग-अलग कारों से आए। बकरियों को पकड़कर गाड़ी में लादा। फिर वहां से निकल गए। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पहले भी बकरियां गायब होने की घटनाएं हो चुकी हैं। इससे पशुपालकों में रोष है। असुरक्षा भी बढ़ी है। ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है। गिरोह को जल्द पकड़ने की मांग भी की है। धालभूमगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि बकरी चोरी की सूचना मिली है। पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की कोशिश हो रही है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top