भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मचारी की हत्या:डीवीआर भी उखाड़ ले गए, सुबह...




नामकुम के तेतरी टोली स्थित बालाजी नगर कॉलोनी में अपराधियों ने राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा (40) की बेरहमी से हत्या कर दी। उनका शव शनिवार को घर में मिला। उनके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। वारदात के बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी गायब मिला। पुलिस अब हत्या के पीछे जमीन विवाद और आपसी रंजिश समेत अन्य सभी एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक हत्यारा कोई जानने वाला ही था। क्योंकि बलपूर्वक अंदर घुसने के कोई निशान नहीं मिले हैं। लक्ष्मीकांत अरगोड़ा अंचल कार्यालय में राजस्व उप निरीक्षक के पद पर थे। शनिवार सुबह उनके सहयोगियों ने कई बार फोन किया, लेकिन जवाब नहीं मिला। इसके बाद अंचल कर्मचारी विष्णुकांत भोक्ता एक अन्य कर्मचारी के साथ दोपहर करीब 3:30 बजे उनके घर पहुंचे। मुख्य गेट खुला था। दरवाजे को हल्का धक्का दिया तो वह खुल गया। वहां लक्ष्मीकांत खून से लथपथ पड़े थे। उन्होंने तत्काल अन्य कर्मचारियों को सूचना दी। गेट पर पड़ा था अखबार, इसलिए रात में हत्या होने की आशंका घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। पुलिस को गेट पर 24 अक्टूबर का अखबार पड़ा मिला। इससे आशंका जताई जा रही है कि उनकी हत्या शुक्रवार देर रात या शनिवार अहले सुबह की गई है। पुलिस ने उनका कॉल डिटेल भी चेक किया। लेकिन ऐसा कोई सुराग नहीं मिला, जिससे हत्या के कारणों की जानकारी मिल सके। स्थानीय लोगों के मुताबिक लक्ष्मीकांत सीधे-सादे व्यक्ति थे। वे लोगों से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे। सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध युवक पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसमें शनिवार अहले सुबह करीब 3:30 बजे मुंह पर कपड़ा बांधे एक युवक संदिग्ध परिस्थिति में घूमता दिखा। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है। घर के सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी गायब है। पत्नी सरायकेला में, बेटी के साथ रहती हैं लक्ष्मीकांत की पत्नी रेणुका कुमारी सरायकेला में डाक विभाग में कार्यरत हैं और अपनी छोटी बेटी के साथ वहीं रहती हैं। रांची स्थित तेतरी टोली में वह अकेले ही रहते थे। घटना की सूचना पर उनके माता-पिता, बहन और साली मौके पर पहुंचे। लक्ष्मीकांत मूल रूप से बुंडू के दलकीडीह के रहने वाले थे। उनके पिता बंगाली मुंडा नामकुम अंचल में पंचायत सचिव थे और सेवानिवृत्ति के बाद बुंडू में बस गए। 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन होगा घटना के बाद कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश अध्यक्ष कुमुदनी प्रभावती और स्वास्थ्यकर्मी रंजीत कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। कुमुदनी ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। क्या कहते हैं अधिकारी- अभी वजह बता पाना मुश्किल
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल, तकनीकी टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। फिलहाल हत्या की वजह बता पाना संभव नहीं है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। -गौरव गोस्वामी, ग्रामीण एसपी जमीन विवाद सुलझाने गए थे- डोरंडा के कसाई मोहल्ला में जमीन विवाद को लेकर एक मामला सामने आया था। इस विवाद को सुलझाने के लिए लक्ष्मीकांत शुक्रवार को कसाई मोहल्ला गए थे। मुझसे किसी परेशानी के बारे में कुछ नहीं बताया। – सुदिप्त राज, सीओ



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top