बोकारो | भारत विकास परिषद बोकारो उत्तर शाखा की ओर से रविवार को केंद्रीय विद्यालय-1 सेक्टर-4 में ‘भारत को जानो’ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में कनिष्ठ और वरिष्ठ, दो वर्गों में विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत पंजीकरण से होगी। दोनों वर्गों की क्विज प्रतियोगिता आयोजित होगी। विजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
Source link