भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कन्या राशि वालों को आज इंटरव्यू और कारोबार में सफलता का योग,...


Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 26 october 2026: देश में बहुत से लोग ज्योतिषीय गणनाओं को मानते हैं और इस पर भरोसा करते हैं. ऐसे में ज्योतिष के जानकार ज्योतिषाचार्य राशि के आधार पर लोगों के दिन की भविष्यवाणी करते हैं. यह भी बताते हैं कि उनका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा. हम आपको आज की तारीख के कन्या राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि जातकों को किन बातों को लेकर सावधान रहना है और क्या नहीं करना है और आज के दिन जातक के लिए क्या बेहतर होने वाला है…

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल और चंद्रमा की स्थिति के आधार पर किया जाता है.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की बदलती स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर अलग-अलग देखने को मिलता है. किसी दिन कामकाज में सफलता मिलने के योग बनते हैं तो कभी छोटी-छोटी परेशानियों के कारण बनते हुए काम भी अटक सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपनी राशि के अनुसार दिन की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज का राशिफल आपके लिए खास हो सकता है. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार, आज आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि पर भरणी नक्षत्र और सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है. वहीं चंद्रमा मेष राशि में संचरण कर रहा है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रहों और नक्षत्रों की इस स्थिति का प्रभाव कन्या राशि के जातकों के जीवन पर भी देखने को मिल सकता है.

क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुद्गल जी ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए बताया कि आज कन्या राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहने के संकेत हैं. खासकर नौकरी, कारोबार और नए काम की शुरुआत करने वाले लोगों को सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है. अगर आप किसी काम को लेकर लंबे समय से असमंजस में हैं या किसी नए अवसर का इंतजार कर रहे हैं, तो आज आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का प्रयास कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, आज किसी भी काम की शुरुआत करने में बेवजह हिचकिचाने की जरूरत नहीं है. हालांकि, सफलता पाने के लिए अपनी मेहनत, समझदारी और सूझबूझ पर भी ध्यान देना जरूरी होगा. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं या किसी कंपनी में इंटरव्यू देने जाने वाले हैं, उनके लिए भी दिन उत्साह बढ़ाने वाला हो सकता है. ऐसे जातकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी पूरी रखें और इंटरव्यू के दौरान आत्मविश्वास बनाए रखें.

व्यापार में धन आगमन का बन रहा है योग
नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन महत्वपूर्ण रह सकता है. अगर आप लंबे समय से नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं या किसी बेहतर अवसर की तलाश में हैं तो नए विकल्पों पर विचार कर सकते हैं. वहीं, जो लोग पहले से नौकरी कर रहे हैं उन्हें अपने काम पर ध्यान देने और जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने की जरूरत है. व्यापार से जुड़े कन्या राशि के जातकों के लिए भी धन आगमन के योग बताए जा रहे हैं. कारोबार में पहले से किए गए प्रयासों का लाभ मिलने की संभावना बन सकती है. अगर किसी ग्राहक या परिचित को आपने पैसे उधार दिए थे तो आज वह रकम वापस मिलने की उम्मीद भी रख सकते हैं. हालांकि, पैसों से जुड़े किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने के बजाय सोच-समझकर कदम उठाना बेहतर रहेगा. व्यापारियों को लेन-देन का हिसाब स्पष्ट रखने और नए सौदे करते समय जरूरी सावधानी बरतने की भी सलाह दी जाती है.

परिवार में रहेगा हंसी खुशी का महौल
पारिवारिक जीवन की बात करें, तो कन्या राशि वालों के घर में आज खुशियों का माहौल बन सकता है. परिवार में किसी मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है या घर के सदस्यों के बीच किसी शुभ आयोजन को लेकर बातचीत आगे बढ़ सकती है. लंबे समय बाद परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिल सकता है. घर में हंसी-खुशी का माहौल रहने से मन भी प्रसन्न रहेगा. हालांकि, परिवार के सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी में मधुरता बनाए रखना जरूरी है. छोटी-छोटी बातों को लेकर बेवजह विवाद करने से बचें और दूसरों की बातों को भी समझने का प्रयास करें. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, आज अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना और सकारात्मक सोच के साथ काम करना कन्या राशि के जातकों के लिए लाभकारी रह सकता है.

दिन के शुभ और अशुभ समय की जानकारी देते हुए ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुद्गल जी ने बताया कि आज सुबह 7 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 21 मिनट तक राहुकाल रहेगा.ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, राहुकाल को शुभ कार्यों की शुरुआत के लिए अनुकूल नहीं माना जाता है. इसलिए इस अवधि में विवाह, पूजा-पाठ से जुड़े विशेष मांगलिक कार्य या किसी नए शुभ काम की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है. इसके बाद सुबह 10 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक अमृत काल बताया गया है, जिसे शुभ समय माना जाता है. ऐसे में आज कन्या राशि के जातक अपने काम की योजना बनाते समय शुभ-अशुभ समय का ध्यान रख सकते हैं. कुल मिलाकर, ज्योतिषीय आकलन के अनुसार आज कन्या राशि वालों के लिए नौकरी, इंटरव्यू, व्यापार और पारिवारिक जीवन के लिहाज से दिन उम्मीद जगाने वाला हो सकता है. मेहनत, आत्मविश्वास और सही निर्णय के साथ आगे बढ़ना आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top