लातेहार| उपायुक्त संदीप कुमार ने शनिवार को बैठक कर राजस्व संग्रहण एवं राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। इसमें उन्होंने आंतरिक संसाधनों के अधिकतम उपयोग तथा पारदर्शी प्रणाली के माध्यम से सभी राजस्व विभागों को अपने-अपने वार्षिक लक्ष्यों को हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। नगर पंचायत क्षेत्र एवं अंचलों में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किए गए राजस्व संग्रहण की विस्तृत समीक्षा की। आपसी समन्वय स्थापित कर राजस्व संग्रह के शेष लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त ने भू-लगान, निबंधन, दाखिल-खारिज, सक्सेशन म्यूटेशन, पार्टीशन म्यूटेशन तथा भूमि-सीमांकन की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आमजनों को बेहतर तथा सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। लंबे समय से अंचल में लंबित पार्टीशन म्यूटेशन मामलों को लेकर संबंधित अंचलाधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएलओ प्रभात कुमार, डीटीओ उमेश मंडल, डीएमओ समेत सभी संबंधित पदाधिकारी व अंचल अधिकारी मौजूद थे। महुआडांड़ | थाना क्षेत्र के हामी गांव स्थित पंडरी टोली निवासी अभिषेक एक्का (21), पिता स्वर्गीय बेलारमिन एक्का, चार दिनों से लापता है। वह 20 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे गांव में दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में शामिल होने के बाद घर लौटने के लिए निकला था। वह घर नहीं पहुंचा। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन भी बंद है। परिजनों ने अभिषेक की काफी तलाश की। अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। नेहा एक्का ने आम लोगों से भाई की तलाश में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को अभिषेक के संबंध में कोई जानकारी मिले, या वह कहीं दिखाई दे, तो तत्काल मोबाइल नंबर 9142738745 पर सूचना दें। परिजनों ने लोगों से खबर को अधिक से अधिक साझा करने का आग्रह किया है। इससे अभिषेक का पता लगाने में मदद मिल सकेगी।
Source link