भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झोपड़ी में रहने वाले परिवार को 6.31 लाख का बिजली बिल, होगी...



भास्कर न्यूज |चंदवा प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मोनू कुमार पंडित ने की। बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत खाद्यान्न उठाव, वितरण, विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान अक्टूबर माह के राशन वितरण में तेजी लाने तथा सभी पात्र लाभुकों तक समय पर खाद्यान्न पहुंचाने का निर्देश दिया गया। बैठक में हरा राशन कार्ड वितरण, राशन कार्डधारियों की ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, सुसुप्त राशन कार्डों की स्थिति, मोबाइल सीडिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने अक्टूबर माह में खाद्यान्न उठाव, वितरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित वितरण कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने उपस्थित पीडीएस विक्रेताओं से बारी-बारी से उनकी दुकानों में राशन वितरण की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। साथ ही, विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पारदर्शी तरीके से लाभुकों के बीच खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राशन वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी संबंधित कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। मौके पर गोदाम ऑपरेटर संजय कुमार यादव, रामकृष्ण मिश्रा, रमेश प्रसाद आदि थे? महुआडांड़ | प्रखंड के डीपाटोली ग्राम में झोपड़ीनुमा घर में रहने वाले रमेश लोहरा को 6 लाख 31 हजार 777 रुपये का बिजली बिल जारी किया गया है। इतनी बड़ी राशि का बिल देखकर परिवार के लोग परेशान हैं। वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद बिजली विभाग ने मीटर की जांच कराने का निर्देश दिया है। बिजली बिल के अनुसार, उपभोक्ता संख्या 21230651792 पर 6,23,846.42 रुपये बकाया दर्शाया गया है, जबकि भुगतान योग्य कुल राशि 6,31,777 रुपये अंकित है। बिल 5 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है और भुगतान की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर निर्धारित है। विवरण में अंतिम भुगतान 28 मई 2024 को 3,000 रुपये का दर्ज है। बिजली विभाग के एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। बिजली मीटर की जांच करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने आशंका जताई कि मीटर में खराबी के कारण इतना अधिक बिल आया हो सकता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top