Last Updated:
Karwa Chauth Top Mehndi Design: रांची में करवा चौथ पर इस बार महिलाओं के साथ पुरुषों के लिए भी मेहंदी के खास डिजाइन आई है. मार्केट में गठबंधन, सर्कल, दुल्हन और पीकॉक डिजाइन काफी हिट हैं. मेहंदी लगवाने का खर्च 500 से 11000 रुपए तक है. बता दें कि इसे महिलाएं लगवा भी रही हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.
रांची: अब करवा चौथ आने में बस 3 दिन का समय बचा है. ऐसे में अगर आप मेहंदी को लेकर कन्फ्यूज्ड हैं कि कौन सी डिजाइन की लगाना है तो यह खबर आपके कन्फ्यूजन को काफी हद तक खत्म कर सकती है. इस बार मार्केट में सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं, बल्कि पुरुषों के लिए भी मेहंदी के काफी खूबसूरत डिजाइन देखने को मिल रहे हैं. इस पर सर्कल से लेकर गठबंधन डिजाइन काफी हिट हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.
रांची के हरमू बाजार के फेमस मेहंदी आर्टिस्ट रवि बताते हैं कि उन्हें कई सालों का मेहंदी लगाने का अनुभव है. इस बार खासतौर पर पुरुषों के लिए भी मेहंदी के खूबसूरत डिजाइन मार्केट में आए हुए हैं. जैसे उनके हाथों में एक छोटा सा गठबंधन और उन एक सर्कल है, जिसमें इन दोनों का नाम होगा. यह हैवी भी नहीं है. यह काफी छोटा है और आप अपनी पत्नी को सरप्राइज भी कर सकते हैं.
मार्केट में यह डिजाइन है हिट
इसके अलावा आपको और भी कई सारे डिजाइन जैसे कि दुल्हन डिजाइन, महारानी डिजाइन देखने को मिलेगी. इस डिजाइन की सबसे खास बात यह होती है कि आपके पति और आप दोनों का चेहरा या फोटो बनाया जाएगा, जो दिखने में काफी अच्छा लगता है. इसके ऊपर डोली, जो फूलों से सजी है. इस तरह की डिजाइन बनाई जाती है.
पीकॉक डिजाइन तो शुरू से हिट रहा है, अभी भी हिट है, जिसमें पीकॉक के साथ पीकॉक के पंख जैसे डिजाइन बनाए जाते हैं और पंख के ऊपर फ्लोरल डिजाइन बनाए जाते हैं. इसके अलावा आप मेहंदी से ओम नमः शिवाय और कोई मंत्र भी लिखा सकते हैं. अभी यह भी हिट हो रहा है. शादी का मंत्र या भगवान का मंत्र भी बनवा सकते हैं.
500 से 11000 रुपए है चार्ज
रवि बताते हैं कि सिंपल हथेलियां में मेहंदी लगाना है. जैसे इंडो वेस्टर्न या बेली डिजाइन तो यह ₹500 से शुरू हो जाती है और जो पूरा भर हाथ दुल्हन डिजाइन होती है, जिनमें दूल्हा -दुल्हन का फोटो होता है, मंत्र होते हैं या कोई खास कस्टमाइज होता है तो उसके चार्ज तो ₹11000 तक भी चले जाते हैं और सबसे खास बात यह है कि महिलाएं इसे लगवाती भी हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…