भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बेकार फेंकने वाले कपड़ों से बनेगा खूबसूरत-मुलायम गद्दा, कोडरमा में मशीन लेकर...


Last Updated:

Koderma Mattresses From Old Clothes: कोडरमा में पुराने कपड़ों से गद्दा बनाने का अनोखा कारोबार चल रहा है. ट्रैक्टर पर लगी मशीन से घर-घर जाकर 80 रुपये प्रति किलो की दर से गद्दे तैयार किए जा रहे हैं. जो कपड़े बेकार हो जाते हैं, उनका यह इस्तेमाल लोगों को बेहद पसंद आ रहा है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

कोडरमा. आपके घर में भी पुरानी जींस, शर्ट, पैंट, स्वेटर, चादर और बेडशीट जैसे कपड़े पड़े हैं, जिनका अब कोई इस्तेमाल नहीं होता? अगर आप इन्हें बेकार समझकर फेंकने की सोच रहे हैं, तो जरा रुकिए. इन पुराने कपड़ों से अब बेहद उपयोगी और आरामदायक गद्दा तैयार किया जा सकता है. खास बात यह है कि इसके लिए आपको कपड़े लेकर कहीं जाने की जरूरत नहीं है. कोडरमा में ट्रैक्टर पर मशीन लगाकर घूम रही एक टीम लोगों के घर पहुंचकर उनके पुराने कपड़ों से गद्दा तैयार कर रही है.

इस अनोखे तरीके से पुराने कपड़ों का दोबारा इस्तेमाल हो रहा है. घरों में लंबे समय से रखे न इस्तेमाल होने वाले कपड़े, जो अलमारी या बक्से में जगह घेरते रहते हैं, उन्हें एक उपयोगी वस्तु में बदला जा रहा है. इससे लोगों को पुराने कपड़ों का बेहतर इस्तेमाल करने का विकल्प भी मिल रहा है.

ट्रैक्टर में लगी मशीन से तैयार होता है गद्दा
पुराने कपड़ों से गद्दा तैयार करने के लिए ट्रैक्टर में विशेष मशीन लगाई गई है. इसी मशीन की मदद से कपड़ों को छोटे-छोटे मुलायम टुकड़ों में बदला जाता है. इसके बाद इन टुकड़ों का इस्तेमाल गद्दा तैयार करने में किया जाता है. बिहार के मोतिहारी निवासी सइमउद्दीन अपनी तीन सदस्यीय टीम के साथ इस काम में जुटे हैं.

उनकी टीम ट्रैक्टर में मशीन लगाकर कोडरमा के अलग-अलग इलाकों में पहुंच रही है. जहां लोगों के घरों में पुराने कपड़े उपलब्ध होते हैं, वहां मौके पर ही गद्दा तैयार करने की सुविधा दी जाती है. टीम मशीन के साथ ग्राहक के घर पहुंचती है और उनकी आंखों के सामने पुराने कपड़ों को नए रूप में बदल देती है.

महज 80 रुपये प्रति किलो है खर्च
सइमउद्दीन के मुताबिक पुराने कपड़ों से गद्दा तैयार करने के लिए 80 रुपये प्रति किलो के हिसाब से शुल्क लिया जाता है. उन्होंने बताया कि एक गद्दा तैयार करने में लगभग एक से डेढ़ घंटे का समय लगता है. यह समय गद्दे के आकार और उपलब्ध कपड़ों की मात्रा के अनुसार अलग-अलग हो सकता है. पूरी प्रक्रिया ग्राहक के घर पर ही की जाती है, जिससे ग्राहक अपनी आंखों के सामने गद्दा तैयार होते हुए देख सकता है.

मशीन की सहायता से कपड़ों को छोटे-छोटे टुकड़ों में बदलने के बाद उनका इस्तेमाल गद्दे की भराई के लिए किया जाता है. इस तरह पुराने कपड़ों को नया उपयोग मिल जाता है. गद्दा बनाने के लिए लोग उनसे मोबाइल नंबर 99058 63880 पर संपर्क कर सकते हैं.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top