भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

‘अर्नब’ साइक्‍लोन से थमा असमान, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में कई उड़ानें...


Last Updated:

चक्रवात ‘अर्नब’ के गंभीर रूप लेने के खतरे के बीच आंध्र प्रदेश और ओडिशा में हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा और राजमुंदरी एयरपोर्ट पर विमानों का ऑपरेशन बंद कर दिया गया है. एयर इंडिया, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी प्रमुख एयरलाइंस ने दर्जनों उड़ानें रद्द कर दी हैं. मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, जहां हवा की रफ्तार 150 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी कर घर से निकलने से पहले उड़ान की स्थिति जांचने की अपील की है.

Cyclone Arnab: आंध्र-ओडिशा में कई Flights रद्द, एयरपोर्ट बंदZoom

चक्रवात ‘अर्नब’ के खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई हवाई अड्डों पर उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. (Image: AI)

Cyclone Arnab: ‘अर्नब’ साइक्‍लोन को देखते हुए सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने हवाई सफर की सुरक्षा और एयरपोर्ट्स की तैयारियों की समीक्षा की है. मौसम विभाग के मुताबिक, साइक्‍लोन 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है. इस दौरान हवा की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे रहने और झोंकों की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है.

साइक्‍लोन के बेहद खतरनाक तूफान में बदलने की आशंका है. इसके चलते आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और दक्षिणी ओडिशा में हवाई सफर पर सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है. भुवनेश्वर में भी फ्लाइट्स प्रभावित होने की आशंका है. इसके अलावा तूफान के रास्ते के हिसाब से हैदराबाद, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में भी फ्लाइट्स की आवाजाही में देरी हो सकती है.

विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा और राजमुंदरी में फ्लाइट्स बंद

  1. साइक्‍लोन के खतरे को देखते हुए विशाखापत्तनम एयरपोर्ट पर 27 अक्टूबर की दोपहर से ही फ्लाइट ऑपरेशन बंद कर दिए गए थे. वहीं, विजयवाड़ा और राजमुंदरी एयरपोर्ट पर 27 अक्टूबर को शाम 7 बजे के बाद सभी फ्लाइट्स सस्पेंड कर दी गईं. 28 अक्टूबर को दिल्ली-भोगापुरम-दिल्ली फ्लाइट सर्विस भी रद्द कर दी गई है.
  2. साइक्‍लोन का असर कई एयरलाइंस की फ्लाइट्स पर पड़ा है. एयर इंडिया ने 27 अक्टूबर को दिल्ली-विशाखापत्तनम-दिल्ली और 28 अक्टूबर को दिल्ली-विजयवाड़ा-दिल्ली रूट पर कुल 6 फ्लाइट्स रद्द की हैं.
  3. वहीं, एयर इंडिया एक्‍सप्रेस ने कुल 13 फ्लाइट्स रद्द की हैं. इनमें ज्यादातर विशाखापत्तनम से हैदराबाद, बेंगलुरु और विजयवाड़ा आने-जाने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं. वाराणसी-बैंकॉक और बैंकॉक-विशाखापत्तनम फ्लाइट्स भी रद्द हैं.
  4. इंडिगो की विशाखापत्तनम से ऑपरेट होने वाली सभी फ्लाइट्स सस्पेंड हैं. विजयवाड़ा और राजमुंदरी में भी 27 अक्टूबर को शाम 7 बजे के बाद फ्लाइट्स बंद कर दी गईं. रद्द होने वाली फ्लाइट्स की संख्या अभी शुरुआती है और इसमें बदलाव हो सकता है.
  5. एयर अकासा ने 28 अक्टूबर की दिल्ली-भोगापुरम और वापसी की फ्लाइट रद्द कर दी हैं. बाकी फ्लाइट्स के अपने शेड्यूल के अनुसार ऑपरेट होने की संभावना है.
  6. एलाइंस एयर के सभी ऑपरेशन शेड्यूल के अनुसार सामान्य तरीके से जारी हैं. अभी तक किसी फ्लाइट के रद्द होने की जानकारी नहीं है.

यात्रियों के लिए क्या है एडवाइजरी?
सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने यात्रियों से कहा है कि एयरपोर्ट के लिए घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें. एयरलाइंस की तरफ से भेजे जाने वाले एसएमएस और मैसेज को जरूर चेक करें. साथ ही, आप एयरलाइन की वेबसाइट, ऐप और हेल्पलाइन के जरिए भी अपनी फ्लाइट की स्थिति जान सकते हैं. मिनिस्ट्री ने यात्रियों को सलाह दी है कि जब तक फ्लाइट कन्फर्म न हो, तब तक एयरपोर्ट के लिए न निकलें. सफर में अतिरिक्त समय लेकर चलें, क्योंकि आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और ओडिशा में जलभराव और सड़कें बंद होने की आशंका है. वहीं, एयरलाइंस को निर्देश दिया गया है कि फ्लाइट में देरी या कैंसिलेशन होने पर यात्रियों को समय पर जानकारी दें.

बुजुर्गों और मेडिकल जरूरत वाले यात्रियों को मिलेगी मदद
मिनिस्ट्री ने एयरलाइंस और एयरपोर्ट ऑपरेटरों से कहा है कि बुजुर्ग यात्रियों, चलने-फिरने में परेशानी वाले लोगों, छोटे बच्चों के साथ सफर कर रहे पैरेंट्स और मेडिकल जरूरत वाले यात्रियों को हर संभव मदद दी जाए. यात्रियों की शिकायत का समाधान नहीं होने पर पहले संबंधित एयरलाइन में शिकायत दर्ज कराने और उसके बाद एयरसेवा पोर्टल या ऐप के जरिए शिकायत करने को कहा गया है.

About the Author



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top