भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, पिता-पुत्र की मौत:जामताड़ा में 3 घंटे...




जामताड़ा जिले के नाला-दुमका मेन रोड सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सियारकेटिया मोड़ के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में सांगाजुड़ी निवासी सागर डोम (50) और उनके बेटे छोटन डोम (35) की जान चली गई। दोनों नाला अस्पताल से इलाज कराकर घर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर जुट गए। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने नाला-दुमका मेन रोड पर जाम लगा दिया। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। लोगों ने की मुआवजे और सरकारी सहायता की मांग हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखीं। सड़क जाम के कारण मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलने पर पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल और भाजपा के वरिष्ठ नेता माधव चंद्र महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने ग्रामीणों और प्रशासन से बातचीत की। उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित सहायता दिलाने की मांग उठाई। ग्रामीणों और परिजनों का कहना था कि हादसे में परिवार ने अपने दो सदस्यों को खो दिया है। ऐसे में परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत आर्थिक मदद मिलनी चाहिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी परिजनों से बातचीत की। करीब तीन घंटे तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत चलती रही। देर रात हटा जाम, पोस्टमार्टम आज करीब तीन घंटे की बातचीत के बाद रात नौ बजे जाम हटा लिया गया। इसके बाद नाला-दुमका मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हुई। सत्यानंद झा बाटुल और माधव चंद्र महतो ने बताया कि मृतक परिवार अत्यंत पिछड़े वर्ग से है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने नियमानुसार मुआवजा देने और सड़क हादसे में मिलने वाली अन्य सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। मौके पर नाला प्रभाग के पुलिस निरीक्षक बिहारी मरांडी, थाना प्रभारी विकास कुमार यादव, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक निताई दास, एएसआई पिंटू सिंह और सहायक पुलिस अवर निरीक्षक बलभद्र टुडू मौजूद रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top