भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अवैध बालू लदा हाइवा और ट्रैक्टर किया जब्त



बोकारो | जिला प्रशासन की ओर से अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को सेक्टर-12एफ के समीप एनएच पर छापामारी की गई। इस दौरान अवैध रूप से बालू लेकर परिवहन करते हुए एक हाइवा और एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया। प्रशासनिक कार्रवाई के तहत दोनों वाहनों को विधिवत जब्त कर सेक्टर-12 थाना के सुपुर्द कर दिया गया। डीएमओ रवि कुमार ने बताया कि जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू, अजय कुमार महतो के साथ पुलिस जवान मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top