भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गुमला में कार से हथियार और गोलियां मिलीं:राजेन्द्र यादव गिरफ्तार; रोहित शर्मा...




गुमला पुलिस ने लेकोटोली गांव के पास लाल रंग की वैगनआर कार से हथियार और गोलियां जब्त की हैं। पुलिस ने इस मामले में गांव के निवासी राजेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया है। रोहित कुमार शर्मा समेत अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि रोहित शर्मा चार-पांच साथियों के साथ राजेन्द्र यादव के घर आया है। उनके पास हथियार हैं और वे किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना की जांच और कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में टीम बनाई गई। पुलिस टीम 27 अक्टूबर की रात लेकोटोली गांव के पास पहुंची। वहां रास्ते में लाल रंग की वैगनआर कार खड़ी थी, जिसमें चार-पांच लोग सवार थे। पुलिस को देखते ही कार सवार लोग उतरकर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे जंगल-झाड़ियों और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। कार की तलाशी में देशी कारबाइन, मैगजीन, गोलियां और अन्य सामान मिला। पुलिस ने राजेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उसकी निशानदेही पर AK-56 राइफल और गोलियां मिलीं। मामले में रोहित कुमार शर्मा और दो-तीन अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने एक देशी कारबाइन, दो 9 एमएम के जिंदा कारतूस, एक AK-56 राइफल, दो मैगजीन और 7.62 एमएम के 34 कारतूस जब्त किए हैं। इसके अलावा दुर्गा पूजा का एक चंदा पर्चा, दो मोबाइल फोन और लकड़ी व लोहे से बना धारदार फरसा भी मिला है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है। मामले में हथियारों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आगे की जांच जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top