भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

राज्यभर में कलमबंद हड़ताल पर रहे राजस्व उप निरीक्षक:कामकाज ठप, अब 2...




रांची के नामकुम में पिछले दिनों अरगोड़ा के राजस्व उप निरीक्षक लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में राजस्व उप निरीक्षकों ने गुरुवार को राज्यभर में काम-काज ठप कर दिया। झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ के आह्वान पर सभी कर्मचारी कलमबंद हड़ताल पर रहे। इस वजह से अंचल कार्यालयों में काम-काज पूरी तरह ठप रहा। जाति, आय और आवासीय प्रमाणपत्र बनाने से लेकर जमीन के म्यूटेशन के आवेदन और अन्य जरूरी काम नहीं हुए। सबसे अधिक परेशानी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उन विद्यार्थियों को हुई, जिन्हें आवेदन करने या दस्तावेजों का सत्यापन कराने के लिए प्रमाणपत्रों की जरूरत है। संघ के मुख्य संरक्षक भरत कुमार सिन्हा ने बताया कि 2 नवंबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में राजस्व उप निरीक्षकों का प्रदर्शन होगा। रांची में कचहरी चौक से अल्बर्ट चौक चौक तक मार्च के बाद डीसी आवास के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर जा सकते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top