भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सामाजिक अंकेक्षण में मिली दस्तावेजों की कमी



तेलो | पपलो पंचायत के पंचायत सचिवालय परिसर में गुरुवार को मनरेगा के तहत पंचायत स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण की जनसुनवाई एवं निष्कर्ष संकलन को लेकर ग्रामसभा आयोजित की गई। इसमें पांच सदस्यीय जूरी का गठन किया गया, जिसमें तीन पुरुष और दो महिला सदस्य शामिल थे। ग्रामसभा में सामाजिक अंकेक्षण दल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में मनरेगा के तहत पंचायत के विभिन्न टोलों में कराए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें 245 दीदी-बाड़ी योजनाओं, 74 आवास योजनाओं और 50 अन्य योजनाओं का अंकेक्षण प्रतिवेदन रखा गया। जांच के दौरान कई कार्यों से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की कमी पाई गई। इस पर जूरी सदस्यों ने रोजगार सेवक को कमियों में सुधार करने और 15 दिनों के भीतर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही योजनाओं से जुड़े अभिलेखों को दुरुस्त रखने की हिदायत दी गई। लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामसभा में ग्रामीणों की उपस्थिति कम रही। मौके पर जूरी सदस्य उपप्रमुख रिंकी कुमारी, एटीएम अनिल कुमार गौतम, हृदयानंद गिरि आदि मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top