भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चतरा में हाथियों ने घर किया क्षतिग्रस्त, फसलें रौंदी:टंडवा में 15 हाथियों...




चतरा जिले के टंडवा प्रखंड की रहम पंचायत के लरंगा सामिडीह गांव में 15 हाथियों के झुंड ने लगातार दूसरी रात घरों और फसलों को नुकसान पहुंचाया। हाथियों ने 4 घरों को क्षतिग्रस्त और 8 किसानों की धान की फसल रौंद दी। घरों में रखा करीब 10 क्विंटल अनाज भी नष्ट हो गया। टंडवा रेंजर रामबाबू के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम में वनकर्मी कार्तिक कुमार भी शामिल थे। QRT टीम और ग्रामीणों ने मशाल और पटाखे जलाकर हाथियों को गांव से खदेड़ा। देखिए तस्वीरें…
मशाल और पटाखों का इंतजाम किया गया
स्थिति को देखते हुए लोग रात जागने को मजबूर हो गए हैं। वहीं, वन कर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला। हाथियों को खदेड़ने के लिए ग्रामीणों के बीच डीजल, मशाल और पटाखों का इंतजाम किया गया। योजनाबद्ध तरीके से मशाल जलाकर और पटाखे छोड़कर ग्रामीणों व वन विभाग की टीम ने आखिरकार हाथियों के झुंड को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ दिया है। फिलहाल हाथी जंगल की तरफ चले गए हैं। प्रभावित ग्रामीणों द्वारा विधिवत आवेदन मिलने पर उसे टंडवा अंचल अधिकारी (CO) गौरव कुमार राज के पास भेजा जाएगा। सीओ द्वारा क्षति का आकलन रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद सभी पीड़ित परिवारों को नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाएगा। -रामबाबू, रेंजर, टंडवा



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top