भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कुम्हारों के कारोबार पर अर्नब तूफान की तबाही, इस दिवाली बिना मोलभाव...


Last Updated:

अर्नब तूफान और खराब मौसम से कुम्हारों का कारोबार तबाह हो गया है. धूप न मिलने से मिट्टी के दीये सूख नहीं पा रहे हैं. इस दिवाली बिना मोलभाव किए उनके सामान खरीदें. स्थानीय कलाकारों की मदद करें. उनके हुनर का सम्मान करें और आर्थिक रूप से उनका साथ दें.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

जमशेदपुरः अगर आप इस साल दिवाली की खरीदारी करने बाजार जा रहे हैं, तो मिट्टी के दीये और खिलौने बेचने वाले कुम्हारों से बार्गेनिंग करने से बचें. इस दिवाली लोकल कलाकारों को प्रोत्साहित करें और उनके हाथों से बनी सामग्री खरीदकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में अपना योगदान दें.

जमशेदपुर में हाल ही में आए तूफान के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला है. इसका असर मिट्टी के सामान बनाने वाले कुम्हारों पर भी पड़ रहा है. मौसम में नमी और धूप की कमी के कारण मिट्टी से बने दीये, खिलौने और अन्य सजावटी सामान ठीक से सूख नहीं पा रहे हैं. ऐसे में कुम्हारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

कुम्हार ने क्या कहा?
लोकल 18 को जानकारी देते हुए कुम्हार मीरा देवी बताती हैं कि मौसम में बदलाव के कारण उन्हें बार-बार मिट्टी से बने सामान को घर के अंदर और बाहर करना पड़ रहा है. जब धूप निकलती है, तो सामान को सुखाने के लिए बाहर रखना पड़ता है, लेकिन मौसम बदलने पर उसे दोबारा अंदर लाना पड़ता है. इससे काफी परेशानी होती है और काम में भी देरी हो रही है.

मीरा देवी के अनुसार, इस समय तक उनका ज्यादातर सामान बनकर तैयार हो जाना चाहिए था, लेकिन अभी भी कई दीये और खिलौने ठीक से सूख नहीं पाए हैं. दिवाली जैसे बड़े त्योहार के समय इस तरह की परेशानी से उनके कारोबार पर भी असर पड़ सकता है.

लोगों से अपील
ऐसे में इस दिवाली कुम्हारों की लोगों से अपील है कि वे मिट्टी के दीये, खिलौने और सजावटी सामान खरीदकर स्थानीय कारीगरों का सहयोग करें. त्योहारों पर बाजार में मिलने वाले सामान के पीछे कारीगरों की मेहनत और उनकी आजीविका जुड़ी होती है.

इस बार दिवाली पर ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा दें. मिट्टी के दीये खरीदें, स्थानीय कलाकारों के हुनर का सम्मान करें और खरीदारी करते समय अनावश्यक मोलभाव करने से बचें, ताकि कुम्हारों की मेहनत को उचित सम्मान और उनके परिवारों को आर्थिक सहारा मिल सके.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top