भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

स्थापना दिवस पर कैप्टन आरसी यादव की प्रतिमा का अनावरण




सिटी रिपोर्टर | बोकारो सेक्टर-3 स्थित बोकारो पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक निदेशक स्व. कैप्टन रामचंद्र यादव की प्रतिमा का अनावरण किया गया। उनकी पत्नी कृष्णा यादव की मौजूदगी में पुत्र एवं विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सुधीर कुमार ने प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. सुधीर ने कहा कि कैप्टन यादव त्याग, समर्पण और परोपकार की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने जीवनभर दूसरों की भलाई को प्राथमिकता दी और कभी स्वार्थ को आगे नहीं रखा। उनके प्रति नकारात्मक सोच रखने वालों के लिए भी वे हमेशा अच्छा ही सोचते थे। उनका व्यक्तित्व और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। इससे पहले प्राचार्य अम्बरीश रंजन पाठक ने कैप्टन के संघर्ष और उपलब्धियों को याद किया। कहा कि कैप्टन यादव का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों से जोड़ना था। मौके पर रामकृष्ण चेस्ट हॉस्पिटल पटना की वाइस चेयरमैन काजल, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुधा शेखर, सीईओ शंभू शेखर, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एवं निदेशक, समाजसेवी मनोज ठाकुर सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top