भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शिक्षा और क्षमता का उपयोग समाज व राष्ट्रहित में करें विद्यार्थी :...




सिटी रिपोर्टर | बोकारो विद्यार्थियों की सफलता का वास्तविक महत्व तभी है, जब वे अपनी शिक्षा और क्षमताओं का उपयोग समाज एवं राष्ट्रहित में करें। शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज और विश्व को बेहतर व सुरक्षित बनाने में योगदान देना भी है। यह बातें उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), चास के वार्षिक समारोह ‘अभ्युदय-द राइजिंग 2026’ में कही। समारोह में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान पढ़ाई एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। आयुक्त विजय कुमार गुप्ता और आईआईटी धनबाद के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रोफिशिएंसी अवार्ड, स्कॉलर बैज और ब्लू ब्लेजर प्रदान किए। आयुक्त ने विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत के साथ जीवन में लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा दी। वहीं, प्रो. सुकुमार मिश्रा ने जिज्ञासु बने रहने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने पर जोर देते हुए कहा कि ज्ञान, शोध और नवाचार से ही नई संभावनाएं पैदा होती हैं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में समूहगान, ‘भक्ति की धारा में एक अंग पर दो स्वरूप’ और ‘ड्रीमर डांस’ ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। प्राचार्या डॉ. मनीषा तिवारी ने विद्यालय की शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक उपलब्धियां साझा कीं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top