भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मलेरिया से बचाव हेतु मच्छरदानी का नियमित करें उपयोग, जांच अवश्य कराएं...




प्रचार प्रसार करने का दिया गया निर्देश भास्कर न्यूज | गढ़वा जिला यक्ष्मा कार्यालय गढ़वा के सभागार में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुरकी, मंझियाओं, रंका एवं भंडरिया के एमटीएस, एमपीडब्ल्यू एवं बीटीटी प्रतिभागी के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ कैनेडी के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ में डॉ. गोविंद प्रसाद सेठ, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी गढ़वा भी उपस्थित थे। सिविल सर्जन ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि मॉनसून के दौरान एवं मॉनसून के बाद वेक्टर जनित रोग के संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए सभी कर्मियों को अपने अपने क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने की आवश्यकता है तथा सभी बुखार पीड़ितों का मलेरिया जांच आवश्यक रूप से किया जाए। साथ ही साथ जनमानस के बीच वेक्टर जनित रोगों से बचाव हेतु जागरूक करने का निर्देश दिया गया। साथ ही लक्ष्य के अनुरूप रक्त पट्ट संग्रह एवं आरडीके से मलेरिया जांच करने का सख़्त निदेश दिया गया। तथा मलेरिया धनात्मक पाए जाने पर तकनीकी मापदंड के अनुसार पूर्ण उपचार करने के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। प्रशिक्षक के रूप में अरविन्द कुमार द्विवेदी जिला भीबीडी सलाहकार उपस्थित थे। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को वेक्टर जनित रोग यथा मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया एवं जैपनीज इंसेफलाइटिस के कारण, बचाव एवं नियंत्रण के सम्बन्ध में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत रूप से प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि मच्छर सामान्यतः साफ एवं जमे हुए पानी में पनपते है। अतः मच्छरों के घनत्व को कम करने के लिए घर में या घर के आस पास जल जमाव को रोकना चाहिए। सप्ताह में एक दिन सूखा दिवस मनाया जाए जिसके तहत घर के सभी जलपात्र से पानी को गिरा कर उसे साफ कर एवं सुखा कर पानी भरना चाहिए। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। यदि बुखार हो तो तुरन्त उसकी जांच सरकारी अस्पताल में कराना चाहिए। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में जांच एवं उपचार निःशुल्क है। इस मौके पर एमटीएस पंकज कुमार विश्वकर्मा, बीटीटी सत्यनारायण मालाकार, संतोष टोप्पो, संजय मिश्रा, मनोज कुमार, अर्जुन राणा, राजेश कुमार सिंह, अमित दिवाकर, विनोद राम, लाल मोहम्मद अंसारी, संदीप कुमार सिंह, राजू केरकेट्टा, वेद प्रकाश, मिथिलेश कुमार सिंह, अशोक राम, दिलीप गुप्ता, परशु राम, राजू रंजन, मनीष ठाकुर, मानदेव चौधरी, मुकेश ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top