बोकारो | इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के इंडेन बॉटलिंग प्लांट में औद्योगिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को परखने के उद्देश्य से एक सफल इमरजेंसी रिस्पॉन्स ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी संभावित आपातकालीन या दुर्घटना की स्थिति से निपटने के लिए प्लांट की तैयारियों को जांचना, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन करना और संसाधनों का सही उपयोग सुनिश्चित करना। ड्रिल के दौरान विभिन्न एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल, सूचना तंत्र और संकट के समय बचाव कार्यों की रूपरेखा का बारीकी से परीक्षण किया गया। मॉक ड्रिल केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि दुर्घटना को टालना बेहद जरूरी है।
Source link