भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची मेले में हिट हो रही ‘रामायण’ साड़ी, 22 चित्रों में कही...


Last Updated:

Ranchi Mela Ramayan Saree: रांची के मोराबादी मैदान में लगे दिवाली मेले में 51 हजार रुपये की रामायण साड़ी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. कोसा सिल्क पर बनी इस मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी में रामायण के 22 दृश्य उकेरे गए हैं. इसे बनाने में एक महीने का समय लगा है.

ख़बरें फटाफट

रांची. झारखंड की राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में फिलहाल दिवाली मेला लगा हुआ है. यहां पर ऐसे तो बहुत सारे आइटम मिल रहे हैं पर सबसे ज्यादा रामायण साड़ी हिट हो रही है. खास बात यह है कि 51,000 की यह साड़ी पूरे 1 महीने में बनकर रेडी हुई है. इसमें रामायण की कहानी बड़े ही खूबसूरती के साथ दिखाई गई है. ‘रामायण’ फिल्म रिलीज होने के पहले खासतौर पर साड़ी को बाजार में लाया गया है और इसके कई पीस बिक भी चुके हैं. साड़ी को दिखाते हुए सेलर अजीत बताते हैं कि ये मधुबनी पेंटिंग है, जिसे मेरी पत्नी ने किया है. इसमें फैब्रिक कलर का इस्तेमाल होता है, जिसको आप जितनी बार भी वॉश कर लीजिए, यह हटता नहीं है.

खूबसूरत चित्र रामायण के
साड़ी में आपको करीबन 22 चित्र देखने को मिलेंगे. जिसमें कहीं सीता मां का स्वयंवर तो कहीं हनुमान जी लंका में आग लगाते हुए नजर आएंगे, तो कहीं लक्ष्मण, राम और सीता जी वनवास के लिए जाते हुए नजर आ रहे हैं. बड़ी खूबसूरती के साथ हर एक सीन को दिखाया गया है, जो दिखने में काफी यूनिक और स्पेशल लग रहा है.

अजीत बताते हैं, साड़ी का फैब्रिक कोसा सिल्क है और इसे बनाने में बहुत मेहनत लगती है. इसलिए हम चाहते हैं जो इसका सम्मान करें, वही खरीदे. आप एक छोटी सी मधुबनी पेंटिंग लेंगे तो 2000 के नीचे नहीं मिलेगी. यहां पर तो 22 पेंटिंग्स बनी हुई हैं, इसीलिए हमने इसका दाम 51 हजार रखा है और इसका वजन मात्र 40 से 50 ग्राम है.

भीड़ से करेगी आपको अलग
अजीत आगे बताते हैं, अपने कल्चर का सम्मान करते हुए हमने यह साड़ी बनाई है और यह एकदम एक्सक्लूसिव साड़ी है. यह जब आप पहनेंगी तो यह आपको भीड़ से एकदम अलग कर देगी. एक बार लोग आपको पलट कर जरूर देखेंगे. अगर आप भी ये साड़ी देखना और खरीदना चाहते हैं तो 2 नवंबर तक मोराबादी मैदान में लगे दिवाली मेले में आ सकते हैं.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top