भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गोभी से गाजर तक… देवघर के अंबिका कुशवाहा 6 एकड़ में कर...


होमताजा खबरकृषि

अंबिका कुशवाहा 6 एकड़ में कर रहे हैं मिश्रित खेती, सीजन में 4 लाख रुपए कमाई

Last Updated:

देवघर के गोपीडीह गांव के किसान अंबिका कुशवाहा 6 एकड़ जमीन पर सब्जी की खेती कर रहे हैं. वे फूलगोभी, गाजर, धनिया और मिर्च उगाते हैं. 2 लाख की लागत लगाकर वे सीजन में 4 लाख रुपये तक कमा लेते हैं. इस काम में उनका पूरा परिवार सहयोग करता है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

देवघरः जिस खेती को आज भी कई लोग घाटे का सौदा समझते हैं, उसी खेती से देवघर का एक किसान अपने पूरे परिवार का भरण-पोषण कर रहा है. खास बात यह है कि किसान ने इसके लिए न तो कोई बड़ा कारोबार शुरू किया और न ही लाखों रुपये का निवेश किया. 6 एकड़ मै तरह तरह की सब्जियां का उत्पादन कर कमाई का रास्ता तैयार किया है. खेत में एक-दो नहीं, बल्कि छह अलग-अलग तरह की सब्जियां लहलहा रही हैं. किसान की यह मेहनत अब आसपास के दूसरे किसानों के लिए भी मिसाल बन रही है.

दरअसल, यह किसान देवघर प्रखंड के गोपीडीह गांव का रहने वाला है. जिनका नाम अम्बिका कुशवाहा है.इसके पास करीब 6 एकड़ जमीन है, जिस पर वह अलग-अलग मौसम और बाजार की मांग को ध्यान में रखते हुए सब्जियों का उत्पादन करता है. खेत में फूलगोभी, गाजर, धनिया, मिर्च समेत छह तरह की सब्जियां उगाई जा रही हैं. एक ही फसल पर निर्भर रहने के बजाय किसान ने अलग-अलग सब्जियों की खेती को अपना आधार बनाया है.इससे उसे बाजार में कई तरह की सब्जियां बेचने का मौका मिलता है.साथ ही किसी एक सब्जी की कीमत गिरने पर दूसरी फसल से कमाई की उम्मीद बनी रहती है.

2 लाख लागत, 4 लाख कमाई 
किसान अम्बिका कुशवाहा ने लोकल 18 को बताया कि किसान की खेती की सबसे खास बात उसका निवेश और कमाई का गणित है. करीब 2 लाख रुपये की लागत से वह 6 एकड़ जमीन पर सब्जियों का उत्पादन कर रहे है. इससे लगभग 04 लाख रुपये की कमाई हो जाता है. यानी खेती में सही फसल का चुनाव और मेहनत के दम पर उसने अपनी आमदनी बढ़ाने की कोशिश की है. हालांकि, खेती में मौसम, सिंचाई, खाद, बीज और बाजार की कीमतों का भी बड़ा असर पड़ता है. ऐसे में उसकी यह सफलता दूसरे किसानों के लिए भी एक उदाहरण बन सकती है.

पूरा परिवार देता है खेती मे साथ 
इस किसान का पूरा परिवार खेती पर निर्भर है. खेत की तैयारी से लेकर पौधों की देखभाल, सिंचाई और सब्जियों की तुड़ाई तक परिवार के सदस्य हाथ बंटाते हैं. परिवार की मेहनत ही है कि छह एकड़ में अलग-अलग सब्जियों की खेती का काम लगातार आगे बढ़ रहा है. किसान का मानना है कि अगर किसान बाजार की मांग को समझकर खेती करे और एक ही फसल पर निर्भर न रहे, तो सीमित पूंजी में भी अच्छी आमदनी की संभावना बनाई जा सकती है.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top