भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Barwadih Temple Theft | Latehar CCTV Footage Shows Thief Bowing To Idol



लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र स्थित प्राचीन पहाड़ी मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। मंदिर परिसर स्थित मां पार्वती मंदिर से चोरों ने माता का मुकुट और शेषनाग समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना शनिवार रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। चोरी

.

वह सबसे पहले मां पार्वती की प्रतिमा के सामने पहुंचता है और प्रणाम करता है। इसके बाद माता का मुकुट और शेषनाग निकाल लेता है। सामान लेकर वह वहां से फरार हो जाता है। मंदिर के पुजारी मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मंदिर को निशाना बनाया। सुबह जब वे मंदिर पहुंचे, तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो माता का मुकुट और शेषनाग गायब थे। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

थाना प्रभारी ने देखी CCTV फुटेज, चोरों की पहचान में जुटी पुलिस

चोरी की सूचना मिलते ही प्रशिक्षु एसडीपीओ सह बरवाडीह थाना प्रभारी राम लखन बरनवाल पुलिस बल के साथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। फुटेज में तीन नकाबपोश संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। एक चोर मंदिर के अंदर जाकर चोरी की वारदात को अंजाम देता नजर आ रहा है।

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए जांच की जा रही है। मंदिर में हुई इस घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि प्राचीन मंदिर में इस तरह की चोरी से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

चोरी से आधे घंटे पहले मंदिर पहुंची थी पुलिस की पेट्रोलिंग टीम

घटना को लेकर एक अहम जानकारी यह भी सामने आई है कि चोरी से करीब आधे घंटे पहले पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मंदिर परिसर का निरीक्षण कर वापस लौटी थी। टीम नियमित गश्ती के दौरान मंदिर पहुंची थी। इसके बावजूद पेट्रोलिंग के बाद चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के बाद पुलिस की जांच तेज हो गई है।

फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने और चोरी गए मुकुट व शेषनाग की बरामदगी की मांग की है। प्राचीन पहाड़ी मंदिर में हुई इस चोरी से श्रद्धालुओं में रोष है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top