![]()
भास्कर न्यूज |गिरिडीह सदर प्रखंड की लेदा पंचायत अंतर्गत कोदयडीह खेल मैदान में शनिवार को दो दिवसीय अरविंद हेंब्रम मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सह पूर्व मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार वर्मा ने फुटबॉल को किक मारकर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन के मौके पर मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को अनुशासन, एकता और आपसी भाईचारे का माध्यम बताया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार, एक नवंबर को खेला जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष अशोक हेंब्रम, सचिव सीताराम हेंब्रम, कोषाध्यक्ष एमएल हेंब्रम, विकास, सुंदरलाल, मनोज, संजय और झारखंड पुलिस के सुधीर हेंब्रम जुटे हैं।
Source link