भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गांधी व पटेल के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प




गुमला| जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष रोहित उरांव ने किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने दोनों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। रोहित ने कहा कि इंदिरा केवल भारत की सशक्त प्रधानमंत्री ही नहीं थीं। वह साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत नेतृत्व की प्रतीक थीं। उन्होंने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। पटेल ने अपनी दूरदर्शिता, दृढ़ संकल्प और कुशल नेतृत्व से देश की सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोया। उन्होंने मजबूत भारत की नींव रखी। जिला महासचिव संजीव मालानी ने कहा कि इंदिरा गांधी और सरदार पटेल का व्यक्तित्व भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। इंदिरा गांधी ने कठिन परिस्थितियों में भी देश के हित में साहसिक निर्णय लिए। सरदार पटेल ने अपनी राजनीतिक इच्छाशक्ति और संगठन क्षमता से भारत की एकता को मजबूत किया। मौके पर सगीर आलम, हर्षराज एक्का, अभिषेक सोरेंग, पंचम बिलुंग, दिलबहार अंसारी, मंजूर, सुधीर कुजूर व अजय थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top