गुमला|महानिदेशक व पुलिस महानिरीक्षक, रांची, झारखंड के निर्देशानुसार सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मोत्सव पर आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में शनिवार की सुबह भरनो थाना के पुलिस कर्मियों व नवयुग शिक्षा निकेतन, भरनो के स्कूली बच्चों ने दौड़ लगाई। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम की शुरुआत भरनो के ब्लॉक चौक से की गई। यह दौड़ भरनो चट्टी मुख्य मार्ग पर ब्लॉक गेट, अमनपुर होते हुए अस्पताल मोड़ तक पहुंची। फिर वापस ब्लॉक चौक में पहुंचकर समाप्त हुई। जिसमें भूतपूर्व सैनिक चंद्रमोहन महतो, हरिशंकर शाही, शांति महतो, श्रीकांत प्रसाद केशरी, पीके सिंह, एसआई महादेव यादव, एएसआई अमोद कुमार, अजय कुमार गुप्ता, वशिष्ठ नारायण सिंह, सिकंदर कुमार, रामजी बैठा, फागू उरांव, रंजय कुमार सहित थाना के पदाधिकारी, कर्मी व चौकीदार के साथ-साथ स्कूली बच्चे व अन्य लोगों ने भाग लिया।
Source link