Last Updated:
Nalanda Job Fair: बिहार के नालंदा में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए नियोजन सह मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जाएगा. मेले में करीब 20 निजी कंपनियों के शामिल होने की संभावना है. इसमें फाइनेंस, इंश्योरेंस, हेल्थ, एजुकेशन, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल और डिलीवरी समेत कई क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलेंगे. पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकेंगे.
Nalanda Job Fair: बिहार के नालंदा में बेरोजगारों को रोज़गार से जोड़ने के लिए साल का सबसे बड़ा मंच तैयार किया जा रहा है. दावा है दीपावली से ठीक पहले एक मंच पर एक हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 20 से ज्यादा नियोजक के साथ सरकारी स्टॉल भी मौजूद रहेगा. जो युवाओं को रोज़गार से जोड़ने के साथ ही आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए भी मंच तैयार रहेगा. खबर है जिला नियोजनालय की ओर से 5 नवंबर 2026 को नियोजन सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जा रहा है. यहां अलग-अलग क्षेत्रों में रोजगार के अवसर तलाश रहे युवाओं के लिए यह मेला महत्वपूर्ण हो सकता है.
इन सेक्टर में मिल सकते हैं रोजगार के अवसर
नालंदा जिला नियोजन पदाधिकारी मोहम्मद आकिफ वक्कास ने लोकल 18 से बताया नियोजन सह मार्गदर्शन मेला संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय, नालंदा के बिहारशरीफ प्रखंड कार्यालय कैंपस परिसर में आयोजित किया जाएगा. मेला सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा.मेले में शामिल होने वाली निजी कंपनियों के माध्यम से अभ्यर्थियों को अलग-अलग क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की तैयारी है. इनमें फाइनेंस, इंश्योरेंस, हेल्थ, एजुकेशन, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल और डिलीवरी समेत अन्य क्षेत्र शामिल हैं. जिला नियोजनालय के मुताबिक करीब 20 निजी कंपनियों के मेले में भाग लेने की संभावना है.
मेले में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी
नियोजन सह मार्गदर्शन मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए बिहार रोजगार पोर्टल पर निःशुल्क निबंधन अनिवार्य किया गया है. अभ्यर्थी www.detjob.bihar.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. जिला नियोजनालय ने योग्य युवक-युवतियों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में शामिल होने की अपील की है. बता दें कि इस रोजगार मेले में पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं. वहीं दिव्यांगजनों के लिए 4 फीसदी रिक्तियां आरक्षित रखी गई हैं.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …