Last Updated:
Hrithik Roshan Pens Emotional Note for GF Saba Azad: ऋतिक रोशन ने सबा आजाद के 41वें जन्मदिन पर खास तस्वीरों के साथ दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया. एक्टर के रोमांटिक मैसेज के बीच बेटों के साथ सबा की एक फोटो ने फैंस का ध्यान खींच लिया.
ऋतिक रोशन ने गर्लफ्रेंड सबा संग शेयर की फोटोज (फोटो साभार-@hrithikroshan)
नई दिल्ली: ऋतिक रोशन और सबा आजाद बॉलीवुड के उन कपल्स में शामिल हैं, जिनकी क्यूट बॉन्डिंग अब फैंस को भी पसंद आने लगी है. दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं और खास मौकों पर खुलकर प्यार जाहिर करते हैं. अब सबा आजाद के 41वें बर्थडे पर ऋतिक ने अपनी लेडी लव के लिए एक बेहद खास पोस्ट शेयर किया है. एक्टर ने कई प्यारी तस्वीरों के साथ ऐसा इमोशनल मैसेज लिखा, जो उनके रिश्ते की खूबसूरती बयां करता है.
हालांकि, इस पोस्ट में एक ऐसी फोटो भी है, जिसने लोगों का खास ध्यान खींचा. इसमें सबा, ऋतिक और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान के दोनों बेटों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं.
सबा के लिए ऋतिक ने लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज
ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर सबा की कई तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें एक्ट्रेस कभी अकेले मस्ती करती दिख रही हैं, तो कभी ऋतिक के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं. कुछ तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है. वहीं, बेटों के साथ सबा की फोटो ने इस पोस्ट को और खास बना दिया है. इन तस्वीरों के साथ ऋतिक ने एक लंबा नोट भी लिखा. उन्होंने अपने और सबा के रिश्ते को फ्लाइट के एक उदाहरण से समझाया. एक्टर ने बताया कि अगर मुंबई से किसी दूर जगह जाने के लिए दो फ्लाइट ऑप्शन हों, तो वह सबा के साथ हमेशा ऐसा रास्ता चुनेंगे, जिसमें आठ अलग-अलग शहरों में रुकना पड़े और सफर में कई घंटे लगें. ऋतिक ने लिखा कि सबा के साथ हर इंतजार, हर छोटा-बड़ा बदलाव और रास्ते का हर मोड़ एक नए एडवेंचर में बदल जाता है. उनके साथ आम दिन भी खास बन जाते हैं. एक्टर ने सबा के साथ जिंदगीभर ऐसे ही लंबे सफर पर निकलने की ख्वाहिश जताई. आखिर में उन्होंने लिखा, ‘आई लव यू’ और उन्हें बर्थडे विश किया.
पांच साल से एक-दूसरे के साथ हैं ऋतिक और सबा
ऋतिक और सबा के रिश्ते को पांच साल पूरे हो चुके हैं. अक्टूबर में दोनों ने अपनी पांचवीं एनिवर्सरी भी सेलिब्रेट की थी. इस मौके पर ऋतिक ने साथ बिताए पलों की कई तस्वीरें शेयर की थीं. उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘इट्स अवर बर्थडे. हैप्पी 5th, माय लव’.
दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत नवंबर 2021 में सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. ऋतिक ने उस समय सबा का एक वीडियो एक्स पर शेयर किया था और उनकी तारीफ की थी. इसके बाद दोनों के बीच डायरेक्ट मैसेज के जरिए बातचीत शुरू हुई. धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों मुंबई में साथ नजर आने लगे.
साल 2022 में करण जौहर की 50वीं बर्थडे पार्टी में दोनों ने पहली बार साथ रेड कार्पेट पर एंट्री की थी. इसके बाद से दोनों कई मौकों पर साथ दिखाई दिए. वे एक-दूसरे के काम को सपोर्ट करते हैं और वेकेशन से लेकर फैमिली फंक्शन तक की झलकियां भी शेयर करते रहते हैं.
About the Author
मैं इस समय News18 हिंदी टीम का हिस्सा हूं. News18 हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दै…