भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सांसद के निर्देश के बाद भी चालू नहीं विद्युत शव दाह गृह



गुमला| शहर के पालकोट रोड में बने विद्युत शवदाह गृह को चालू कराने की दिशा में अब तक कोई प्रगति सामने नहीं आई है। सांसद सुखदेव भगत ने गत दिनों दिशा की बैठक में इस मुद्दे पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने आवश्यक कार्रवाई कर इसे चालू कराने का निर्देश दिया था। दिशा सदस्य रमेश कुमार ने इस पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि दो करोड़ 60 लाख के इस आधुनिक विद्युत शवदाह गृह का मामला उन्होंने उठाया था। अब तक इसमें कोई सकारात्मक प्रयास नहीं दिख रहा है। उन्होंने नगर परिषद के ईओ से मांग की है कि अविलंब विभाग को पत्राचार करें। विभागीय स्तर पर जुडको पर कार्रवाई की जाए। ब्लैकलिस्ट करने की दिशा में भी गंभीरता दिखाई जाए। यह जवाबदेही भी तय करें कि अधूरे गृह को हैंडओवर किन कारणों से लिया गया। जब हैंडओवर लिया गया, तो यह तीन साल बाद भी बेकार क्यों है। कुमार ने कहा कि गृह चालू होने से राशि का सदुपयोग होगा। लोगों को शव जलाने में सुविधा मिलेगी। इधर, उपायुक्त के स्तर से नगर विकास विभाग को इस बाबत पत्राचार किया जा रहा है। मालूम हो कि जुडको ने तीन साल पहले नप को हैंडओवर कर दिया था। चालू नहीं होने के कारण यह जर्जर होता जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top