भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कामडारा और कुरकुरा में "रन फॉर यूनिटी, कार्यक्रम आयोजित किया




भास्कर न्यूज| कामडारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज शनिवार की सुबह राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत कामडारा और कुरकुरा थाना क्षेत्र में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों, पुलिसकर्मियों, स्कूली बच्चों और स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। कुरकुरा थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी संजय मुंडा के नेतृत्व में “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने कुरकुरा बाजार टांड़ से गांव इचागुटू मोड़ होते हुए कुरकुरा रेलवे स्टेशन तक दौड़ लगाई। इधर कामडारा थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी आशीष केसरी के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को आपसी भाईचारे, एकजुटता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना मजबूत करने का संदेश दिया। वहीं थाना प्रभारी आशीष केसरी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमें देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों पर चलते हुए समाज में आपसी सद्भाव और एकजुटता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और बच्चों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना, स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा एक मजबूत, एकजुट और विकसित भारत के निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top