भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

किसानों के लिए कमाई का नया मंत्र! 30 का टमाटर बिकेगा 280...


X

title=

किसानों के लिए कमाई का नया मंत्र! 30 का टमाटर बिकेगा 280 रुपये में, जानें कैसे

 

arw img

Business Idea: देश के किसानों के लिए आय बढ़ाने का नया रास्ता सोलर ड्रायर तकनीक बन सकता है. दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ऑर्गेनिक एक्सपो में रहेजा सोलर फूड प्रोसेसिंग की विशेषज्ञ निधि पाठक ने बताया कि खेत में बची फसल अब बोझ नहीं, कमाई का जरिया बन सकती है. किसान आम, आलू, टमाटर जैसी फसलों को सोलर ड्रायर में सुखाकर अचार, ड्राइड वेजिटेबल और ड्राई फ्रूट जैसे वैल्यू एडेड प्रोडक्ट तैयार कर सकते हैं. जिनकी मांग मॉल और ड्राई फ्रूट की दुकानों तक है. निधि के अनुसार 20-30 रुपए किलो बिकने वाला टमाटर सोलर ड्रायर से प्रोसेस होकर 280 रुपए किलो तक कीमत दिला सकता है. किसान हर महीने लगभग 10000 रुपए अतिरिक्त कमा सकते हैं. इसके साथ ही साल भर में लाखों की आमदनी संभव है. सोलर ड्रायर पर 35% सब्सिडी भी मिलती है.  जिससे लागत जल्दी निकल आती है. यह तकनीक पोषण और स्वाद दोनों बढ़ाती है, लेकिन अभी कम किसान ही इसके बारे में जानते हैं. 

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top