सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो स्टील प्लांट सहित सेल के सभी इकाइयों में कर्मचारियों के ई-0 प्रमोशन (जूनियर ऑफिसर) परीक्षा और वेज रिवीजन से जुड़े मुद्दों को लेकर बोकारो इस्पात डिप्लोमा धारी कामगार यूनियन के विभागीय प्रतिनिधियों की बैठक सेक्टर-4जी स्थित यूनियन कार्यालय में हुई। बैठक में महामंत्री संदीप कुमार ने जुलाई में आयोजित जूनियर ऑफिसर (ई-0) प्रमोशन परीक्षा का परिणाम जल्द जारी करने की मांग की। कहा कि परीक्षा का परिणाम जारी होने से सफल अभ्यर्थियों को जल्द प्रमोशन मिल सकेगा। शिकायतों के कारण इस वर्ष परिणाम में हो रही देरी का असर वर्ष 2028 में होने वाली परीक्षा पर नहीं पड़ना चाहिए। परीक्षा 2028 में निर्धारित समय पर आयोजित की जाए।
Source link