भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पुलिस लाइन में रातभर जुआ खेलते मिले थे 10 पुलिसकर्मी, सभी सस्पेंड




कांके रोड स्थित न्यू पुलिस लाइन में छापेमारी कर जुआ खेलते तीन पदाधिकारियों समेत 10 पुलिसकर्मियों को पकड़ा गया है। एसएसपी ने सभी को सस्पेंड कर दिया है। सार्जेंट मेजर की जांच में सामने आया है कि कुछ पुलिसकर्मियों को जुए की ऐसी लत लग चुकी थी कि वे ड्यूटी छोड़कर भी जुआ खेलने में जुटे रहते थे। पकड़े गए कई पुलिसकर्मियों की शनिवार को अलग-अलग जगहों पर ड्यूटी थी, लेकिन इसकी परवाह किए बिना वे शुक्रवार की पूरी रात जुआ खेलते रहे। शनिवार अहले सुबह क्यूआरटी ने न्यू पुलिस लाइन स्थित किचन प्लाजा के पीछे बैरक के पास छापेमारी की तो सभी 10 पुलिसकर्मी पकड़े गए। हालांकि, मौके से कई पुलिसकर्मी भागने में सफल रहे। उनकी पहचान और भूमिका की जानकारी जुटाई जा रही है। पकड़े गए पुलिसकर्मियों के पास से ताश की गड्डियां और नकद रुपए बरामद हुए हैं। पुलिस ने इन्हें जब्त कर लिया है। एएसआई के इशारे पर चल रहा था जुआ, 2023 में भी पकड़ा गया था जांच में एएसआई अरुण राय की भूमिका सामने आई है। आरोप है कि उनके इशारे पर ही न्यू पुलिस लाइन में जुए का खेल चल रहा था। अरुण राय वर्ष 2023 में भी जुआ खेलते पकड़े गए थे। उस समय उन्हें सस्पेंड किया गया था। कुछ दिनों बाद फिर जुआ खेलना शुरू कर दिया। इस बार दोबारा पकड़े गए हैं। बताया गया है कि न्यू पुलिस लाइन में बड़े पैमाने पर चल रहे जुए के खेल को बंद करने की हिदायत कुछ पुलिसकर्मियों ने भी दी थी। इसके बावजूद जुआ खेल रहे पुलिसकर्मियों ने यह कहते हुए बातों को नकार दिया था कि पूरा सिस्टम मैनेज है। ऐसे में जिनके कंधे पर समाज में हो रहे जुए के अवैध खेल को रोकने की जिम्मेवारी है, वही यदि जुआ खेलने लगें तो समाज से यह विकृति कैसे दूर होगी। इन्हें किया गया सस्पेंड जवान – रितेश यादव, जयमसी टोपनो, प्रदीप तिर्की, जयराम कुमार, प्रवीण कुमार, मनीष कुमार और मनोज कुमार।
{एएसआई – अरुण राय, नकुल राम आैर मदन राम।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top