सरायकेला| सरायकेला थाना क्षेत्र के छोटा टांगरानी गांव में 18 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान श्याम सुंदर हेम्ब्रम के पुत्र आकाश हेम्ब्रम के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात आकाश खाना खाने के बाद रोजाना की तरह अपने कमरे में सोने चला गया था। रविवार सुबह जब परिजन उसके कमरे में पहुंचे, तो उसे छत की बल्ली से लटका पाया। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सरायकेला पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई। शव को नीचे उतरवाया गया। पुलिस ने पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Source link