भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Increase to be given in 2 installments from 2025 to 31


.

टाटा स्टील से जुड़ी नोवामुंडी माइंस मजदूर यूनियन कार्यालय परिसर में यूनियन नेताओं और कर्मचारियों ने जश्न मनाया। जमशेदपुर में ग्रेड रिवीजन के तहत वेतन पुनरीक्षण समझौते की वार्ता लागू होने की घोषणा के बाद लौटे यूनियन नेताओं का कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया। कर्मचारियों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। यूनियन के जनरल सेक्रेटरी संजय कुमार दास ने टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रेसिडेंट संजीव चौधरी उर्फ टुन्नू को इस सफलता के लिए बधाई दी। संजय कुमार ने टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच वेतन समझौता वार्ता की प्रति सार्वजनिक की। उन्होंने बताया कि वार्ता 1 जनवरी 2025 को शुरू हुई थी। यह वेतन समझौता 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2031 तक 7 साल के लिए लागू रहेगा। समझौते के बाद बढ़ा हुआ वेतन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। यूनियन के मुताबिक बढ़ी हुई राशि में बेसिक के साथ डीए का 10 प्रतिशत लाभांश शामिल है। यह बढ़ी हुई राशि दो बराबर किस्तों में सैलरी में जोड़ी जाएगी। पहली किस्त 1 जनवरी 2025 से मिलेगी। दूसरी किस्त 1 अप्रैल 2026 से मिलेगी। इसका लाभ ओएमक्यू डिवीजन के माइंस इलाके में काम कर रहे नोवामुंडी, जोड़ा, खड़बंद माइंस के करीब 5500 कर्मचारियों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से मिलेगा। ओल्ड ग्रेड में पहले से नौकरी कर रहे कर्मचारियों को भी बेसिक के साथ डीए का 10 प्रतिशत लाभांश दो किस्तों में भुगतान होगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top