भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चाकू से वार कर चाचा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार



पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को दबोचा भास्कर न्यूज | सिमडेगा कोलेबिरा थाना क्षेत्र के सेतासोया बांधटोली (सदनटोली) में चाकू से वार कर एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में सिमडेगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगा चाकू भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेंद्र मांझी निवासी सेतासोया बांधटोली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 31 अक्टूबर को कोलेबिरा थाना क्षेत्र के सेतासोया बांधटोली में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान विनोद डांग (45) निवासी सेतासोया बांधटोली के रूप में की गई। मृतक के भतीजे प्रताप डांग ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 30 अक्टूबर को करीब 11:30 बजे हल्ला-गुल्ला सुनकर वह घर से बाहर निकले। इस दौरान उन्होंने अपने चाचा विनोद डांग को खून से लथपथ अवस्था में पड़ा देखा। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जितेन्द्र मांझी ने उनके चाचा को चाकू मार दिया है। इसके बाद विनोद डांग बेहोश हो गए और उनकी मौत हो गई। वादी के लिखित आवेदन के आधार पर कोलेबिरा थाना कांड संख्या 75/26, दिनांक 31 अक्टूबर 2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत जितेन्द्र मांझी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू बरामद किया है। इसके अलावा घटनास्थल से अन्य साक्ष्य भी विधिसम्मत तरीके से संकलित किए गए हैं। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top