भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कंपनी में जागरुकता कार्यक्रम का समापन



बोकारो | बोकारो पावर सप्लाई कंपनी में 26 अक्टूबर से एक नवंबर तक सतर्कता जागरुकता सप्ताह मनाया गया। सत्यनिष्ठा से समृद्धि बैनर के साथ बोकारो पावर सप्लाई कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा गांधी चौक से वॉकथॉन शुरू की तथा प्रशासनिक भवन तक जागरुकता फैलाने के लिए पैदल मार्च किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर कुमार व्यास ने कहा कि जब हम अपने कार्य को सतर्क रहते हुए सुचारू रूप से करेंगे, तभी हमारा भारत समृद्धि की ओर अग्रसर होगा तथा जब हम सभी सत्यनिष्ठ रहकर कार्य करेंगे तो देश की प्रगति में पूर्ण योगदान दे सकेंगे। सतर्कता सप्ताह के दौरान निबंध, क्विज तथा सुझाव प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।मौके पर सीजीएम इंचार्ज निशाकर पटनायक, मुख्य वित्त अधिकारी पंकज कुमार मांझी, महाप्रबंधक संजय पांडेय सहित अन्य उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top