भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दिवाली-छठ पर बिहार आने की टिकट टेंशन खत्म, 200 स्पेशल बसें चलेंगी;...


Last Updated:

Special Festival Bus Service Patna: दीपावली और छठ पर बिहार आने वाले यात्रियों के लिए परिवहन निगम 5 से 20 नवंबर तक 200 विशेष बसें चलाएगा. दिल्ली, यूपी, हरियाणा, झारखंड और बंगाल के लिए एसी और नॉन-एसी बसें मिलेंगी. एसी बसों में 30% से अधिक सब्सिडी दी जा रही है. यात्री निगम की वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

पटना: दीपावली और छठ महापर्व पर घर यानी बिहार आने-जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने विशेष त्योहारी बस सेवा की तैयारी कर ली है. निगम की ओर से रविवार यानी 01 नवंबर से इन विशेष बसों के लिए टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है. इस बार बिहार से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के लिए करीब 200 बसों का संचालन किया जाएगा. ये बसें चिह्नित रूटों पर 5 नवंबर से 20 नवंबर तक चलेंगी. खास बात यह है कि एसी सीटर और एसी स्लीपर बसों में टिकट बुक कराने पर यात्रियों को 30 प्रतिशत से अधिक की सब्सिडी दी जा रही है. आपको बता दें कि पटना और दिल्ली के बीच पहले से भी निगम की तरफ से एक बस का परिचालन किया जा रहा है.

पटना से दिल्ली जाने के लिए स्पेशल बसों का किराया किराया
पटना से दिल्ली के लिए यात्रियों को नॉन एसी सीटर बस में 1182 रुपये, नॉन एसी स्लीपर में 1483 रुपये, एसी सीटर में 1318 रुपये और एसी स्लीपर में 1935 रुपये किराया देना होगा. पटना से अंबाला जाने के लिए नॉन एसी सीटर का किराया 1303 रुपये और एसी स्लीपर का किराया 2134 रुपये निर्धारित किया गया है. पटना से गुरुग्राम के लिए नॉन एसी सीटर का किराया 1193 रुपये और एसी स्लीपर का किराया 1948 रुपये रखा गया है.

कोलकाता, गुमला और गाजियाबाद के लिए भी स्पेशल बसें
झारखंड जाने वाले यात्रियों के लिए पटना से गुमला तक नॉन एसी सीटर का किराया 502 रुपये और एसी स्लीपर का किराया 800 रुपये तय किया गया है. पश्चिम बंगाल के लिए पटना से कोलकाता तक नॉन एसी सीटर में 839 रुपये और एसी स्लीपर में 1276 रुपये किराया देना होगा. इसी तरह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद रूट पर नॉन एसी सीटर का किराया 1120 रुपये और एसी स्लीपर का किराया 1854 रुपये निर्धारित किया गया है. अगर आप स्पेशल बसों की बुकिंग करना चाहते हैं तो https://bsrtc.bihar.gov.in का रुख करें.

23 अक्टूबर से पटना-दिल्ली के बीच चल रही नियमित बस सेवा
विशेष त्योहारी बसों के अलावा पटना से दिल्ली के बीच नियमित बस सेवा का परिचालन भी शुरू हो चुका है. 23 अक्टूबर 2026 से पटना से मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, गोपालगंज, गोरखपुर, लखनऊ और आगरा के रास्ते दिल्ली के लिए एक नॉन एसी सीटर बस चलाई जा रही है. यह बस पटना से प्रतिदिन दोपहर 3 बजे रवाना होती है. इसका किराया करीब 1626 रुपये है. बस चालक रंजीत कुमार ने बताया कि फिलहाल नॉन एसी बस का परिचालन किया जा रहा है. यह एयर सस्पेंशन वाली लग्जरी बस है. यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बिहार सरकार की एसी बसें भी इस रूट पर चलाई जाएंगी. उन्होंने बताया कि पटना से दिल्ली पहुंचने में करीब 16 से 17 घंटे का समय लगता है. सामान्य परिस्थितियों में बस अगले दिन दोपहर 1 से 1:30 बजे तक दिल्ली पहुंच सकती है. हालांकि, रास्ते में जाम और सड़क की स्थिति के कारण समय में बदलाव हो सकता है.

बस में मोबाइल चार्जिंग से लेकर पुशबैक सीट तक की सुविधा
यात्रियों की सुविधा के लिए बस में कई व्यवस्थाएं की गई हैं. प्रत्येक सीट पर मोबाइल चार्जिंग की सुविधा दी गई है. इसके अलावा सीटों को पूरी तरह पुशबैक किया जा सकता है. इससे लंबी दूरी की यात्रा के दौरान यात्रियों को आराम मिल सके.सामान रखने की भी व्यवस्था है. ड्राइवर रंजीत कुमार ने बताया कि पटना से दिल्ली के बीच बस का परिचालन दिन में एक बार किया जा रहा है. यह बस रास्ते में निर्धारित बुकिंग सेंटरों पर रुकती है. मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, गोपालगंज और गोरखपुर जैसे स्थानों पर यात्रियों को चढ़ाने की व्यवस्था है.

ऑनलाइन के साथ काउंटर से भी करा सकते हैं टिकट बुकिंग
यात्री इस बस सेवा के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं. इसके अलावा पटना स्थित निगम के कार्यालय में बनाए गए काउंटर पर पहुंचकर भी टिकट लिया जा सकता है. बस के अंदर भी टिकट की व्यवस्था उपलब्ध है. रेगुलर बस में ऑनलाइन टिकट लेने के लिए 7903703678, 9708968166 और 8521094349 पर संपर्क कर सकते हैं या फिर https://bsrtc.bihar.gov.in या https://www.redbus.in⁠ से भी बुकिंग कर सकते हैं. रेगुलर बस का परिचालन जीपीओ गोलंबर के पास स्थित मल्टी मॉडल हब से किया जाता है.

About the Author

Amit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top