भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सुनेत्रा पवार की NCP में किस बात पर मतभेद, अमित शाह से...


Last Updated:

Maharashtra Politics: महाराष्‍ट्र की राजनीति में इन दिनों सियासी घटनाक्रम अपने चरम पर है. इसके केंद्र में सुनेत्रा पवार की एनसीपी है. एक तरफ मर्जर को लेकर चर्चाएं तेज हैं, तो दूसरी तरफ महाराष्‍ट्र कैबिनेट में विभाग को लेकर मचा बवाल है.

सुनेत्रा पवार की NCP में किस बात पर मतभेद, अमित शाह से क्यों मिले 6 लीडर्स?Zoom

सुनेत्रा पवार की एनसीपी में इस समय अजब ही बवाल मचा हुआ है. (फाइल फोटो)

मुंबई. सुनेत्रा पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में इन द‍िनों दो मुद्दों को लेकर घमासान की स्थिति बनी हुई है. एक तरफ एनसीपी के दोनों धड़ों (शरद पवार और सुनेत्रा पवार गुट) के विलय की बात पर मंथन चल रहा है तो दूसरी तरफ महाराष्‍ट्र कैबिनेट में विभाग को लेकर रस्‍साकशी हो रही है. सूत्रों की मानें तो सुनेत्रा पवार की एनसीपी की कोर टीम के नेताओं के बीच शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में विलय को लेकर मतभेद सामने आए हैं. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में हुई बैठक के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा हुई, जिसमें कुछ नेताओं ने दोनों पार्टियों के एक साथ आने का समर्थन किया, जबकि कुछ नेताओं ने किसी भी परिस्थिति में विलय के पक्ष में नहीं होने की बात कही.

सूत्रों के अनुसार, बैठक में कोर टीम के नेताओं से दोनों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टियों के एक साथ आने को लेकर उनकी राय पूछी गई. इस दौरान कुछ नेताओं ने विलय को राजनीतिक रूप से फायदेमंद बताते हुए दोनों दलों के एक साथ आने की वकालत की. वहीं, कुछ अन्य नेताओं ने इस प्रस्ताव का विरोध किया और विलय को लेकर अपनी असहमति जताई. सूत्रों ने आगे बताया कि बैठक में नेताओं के बीच इस मुद्दे पर अलग-अलग विचार सामने आए. चर्चा के दौरान कोर टीम के नेताओं से कहा गया कि यदि वे फिलहाल दोनों पार्टियों का तत्काल विलय नहीं चाहते हैं, तो आगे की राजनीतिक परिस्थितियों और घटनाक्रम को देखते हुए इस संबंध में फैसला लिया जा सकता है.

एनसीपी की बैठक में तत्काल विलय को लेकर कोई सर्वसम्मति नहीं बन सकी है. यह तय नहीं हो सका कि शरद पवार के खेमे के साथ पार्टी को मर्ज किया जाए या नहीं. अजीत पवार के समय में भी एनसीपी के दोनों धड़ों के विलय की बात चली थी. इसके अंतिम चरण तक पहुंचने के दावे भी किए गए थे. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की हालिया बैठक में भविष्य में परिस्थितियों के अनुसार दोनों पार्टियों के एक साथ आने के विकल्प पर विचार किया जा सकता है. दोनों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टियों के विलय को लेकर कोर टीम के नेताओं के बीच सामने आए मतभेदों ने इस मुद्दे की गंभीरता को भी बता दिया.

इस बीच, महाराष्‍ट्र की राजनीति के लिहाज से एक और बड़ा घटनाक्रम हुआ है. सुनेत्रा पवार की एनसीपी के 6 सीनियर लीडर्स ने अमित शाह से मुलाकात की. दिल्ली में धनंजय मुंडे, सुनील तटकरे, प्रफुल्ल पटेल, हसन मुश्रीफ, छगन भुजबल और दिलीप वाल्‍से पाटील ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. बताया जाा है कि महाराष्‍ट्र में वित्त विभाग वापस एनसीपी को देने की मांग उठाई गई. बता दें कि महाराष्‍ट्र में वित्‍त विभाग अजीत पवार के पास था. उनके निधन के बाद यह विभाग भाजपा ने अपने पास रखा है.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…

और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top