क्राइम रिपोर्टर|रांची चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरमटोली स्थित ‘नेशन कॉफी’ दुकान के पास एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक चालक ने स्कूटी सवार महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान लोअर चुटिया निवासी अंजली कुमारी के रूप में हुई है, जिनका इलाज रांची के गुरुनानक अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में घायल महिला के पति आशीष मिश्रा (24 वर्ष) ने चुटिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामले को लेकर चुटिया थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि तेज रफ्तार बाइक और उसके चालक की पहचान कर जल्द कानूनी कार्रवाई की जा सके।
Source link