भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

साल के पत्ते में लपेटकर, लकड़ी की धीमी आंच पर तैयार होता...


Last Updated:

Jamshedpur Famous Podam Chicken: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित खाओ गली के ट्राइबल रसोई में झारखंडी अंदाज में पोड़म चिकन मिलता है. इसे साल के पत्तों में लपेटकर लकड़ी की आंच पर पकाया जाता है. यहां 50 रुपये में 10 से 12 पीस मिलते हैं. यह स्वाद और सेहत दोनों के लिहाज से बहुत अच्छा होता है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

जमशेदपुर. जितने भी नॉनवेज लवर्स हैं, उन्हें चिकन खाना काफी पसंद होता है. लेकिन अगर आपको बिना ज्यादा तेल और मसालों के बना स्वादिष्ट चिकन खाने को मिल जाए, तो बात ही अलग है. अगर आप भी चिकन के शौकीन हैं और कुछ अलग स्वाद चखना चाहते हैं, तो जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित खाओ गली में शाम 6 बजे जरूर पहुंचें. यहां आपको ट्राइबल रसोई नाम का एक स्टॉल मिलेगा, जहां झारखंडी अंदाज में पोड़म चिकन तैयार किया जाता है. इसकी कीमत भी इतनी कम है कि आप इसे आसानी से ट्राई कर सकते हैं.

साल के पत्ते पर होता तैयार
इस स्टॉल को विशाल हांसदा संचालित करते हैं. यहां बनने वाले पोड़म चिकन की सबसे खास बात इसे तैयार करने का पारंपरिक तरीका है. आमतौर पर चिकन बनाने में तेल और कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यहां इसे अलग अंदाज में पकाया जाता है. चिकन को सबसे पहले मैरिनेट किया जाता है और फिर साल के पत्तों में लपेटकर लकड़ी की आंच पर पकाया जाता है. इस खास तरीके से करीब 15 मिनट में चिकन तैयार हो जाता है.

प्याज और हरी चटनी के साथ परोसा जाता है
झारखंड के पारंपरिक खानपान की झलक दिखाने वाला यह चिकन बनाने के तरीके के कारण लोगों का ध्यान खींच रहा है. साल के पत्तों में चिकन को पकाना और लकड़ी की आंच का इस्तेमाल करना इसे आम चिकन से अलग बनाता है. पकने के बाद इसकी खुशबू और स्वाद लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. इसे प्याज और हरी चटनी के साथ परोसा जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी खास हो जाता है.

50 रुपये में 10 से 12 पीस
इसकी कीमत भी लोगों को खूब पसंद आ रही है. महज 50 रुपये में यहां चिकन के 10 से 12 पीस मिल जाते हैं. ऐसे में कम बजट में चिकन खाने के शौकीन लोग भी इसका स्वाद ले सकते हैं. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा तेल और मसालों का इस्तेमाल नहीं किया जाता. हालांकि, चिकन में प्रोटीन होता है, लेकिन इसकी पौष्टिकता इस बात पर भी निर्भर करती है कि इसे किस तरह तैयार किया गया है और इसमें किन सामग्रियों का इस्तेमाल हुआ है.

चिकन खाने का अलग अनुभव
ट्राइबल रसोई में चिकन खाने पहुंचे लोगों को इसका अनोखा स्वाद काफी पसंद आ रहा है. उनका कहना है कि लकड़ी की आंच पर तैयार होने के कारण इसका स्वाद सामान्य चिकन से अलग लगता है. अगर आप भी हर बार एक ही तरह का चिकन खाकर बोर हो चुके हैं, तो बिष्टुपुर की खाओ गली में शाम 6 बजे पहुंचकर झारखंडी पोड़म चिकन का स्वाद चख सकते हैं. यहां कम कीमत में आपको पारंपरिक अंदाज में तैयार चिकन खाने का एक अलग अनुभव मिलेगा.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top