भास्कर न्यूज | बगोदर बगोदर-सरिया रोड पर दोन्दलो गांव के निकट सोमवार देर रात सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान बगोदर हरिजन टोला निवासी 35 वर्षीय गुर्जर कुमार के रूप में हुई है। युवक के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट और गहरे जख्म के निशान मिले हैं, जिससे धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक गुर्जर दो दिन पहले ही बाहर से मजदूरी कर बगोदर लौटा था। सोमवार शाम करीब 7:30 बजे तक उसे घर के आसपास देखा गया था। बताया जाता है कि उसका ससुराल राजधनवार में है और वह वहां जाने के लिए पैदल ही निकला था। देर रात राहगीरों ने दोन्दलो के पास उसका शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद पुलिस टीम ने मृतक के मोहल्ले में पहुंचकर परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। भास्कर न्यूज |गिरिडीह पचंबा थाना क्षेत्र के कुसमाटांड़ (तेलोडीह) निवासी शहनवाज आलम की काले रंग की स्कॉर्पियो (जेएच 01 एफएल 8863) रविवार देर रात घर के सामने से चोरी हो गई। सोमवार सुबह वाहन गायब देख भुक्तभोगी ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पचंबा थाना प्रभारी को आवेदन देकर कार्रवाई और वाहन बरामदगी की गुहार लगाई है।शहनवाज आलम के अनुसार, वे रविवार रात करीब 11:30 बजे एक शादी समारोह से लौटे थे और वाहन को घर के बाहर खड़ा कर सोने चले गए थे। सुबह करीब 6 बजे नींद खुली तो स्कॉर्पियो गायब थी। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि चोर सफेद रंग की टाटा नेक्सन कार से पहुंचे थे। वे स्कॉर्पियो लेकर जमुआ-द्वारपहरी मुख्य सड़क की ओर भागे हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ इलाके में छापेमारी कर रहे हैं और फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान व सुराग लगाने में जुटे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार : पुलिस पुलिस का कहना है कि सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि युवक घटनास्थल तक कैसे पहुंचा और कहीं अन्यत्र हत्या कर शव को सड़क किनारे तो नहीं फेंका गया। फिलहाल हत्या और सड़क दुर्घटना समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है।
Source link