भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मेदिनीनगर में पिकअप की टक्कर से युवक की मौत:साथी गंभीर रूप से...




पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में सोमवार रात करीब 11 बजे पिकअप की टक्कर से ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय विश्वनारायण सिंह (35) की मौत हो गई। उनका साथी विनीत श्रीवास्तव (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पुलिस लाइन रोड पर सर्किट हाउस के पास हुआ।
दोनों मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। सामने से आ रहे खीरा लदे मालवाहक पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने पिकअप चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
स्थानीय लोगों ने दोनों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने विश्वनारायण को मृत घोषित कर दिया। विनीत को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया।
विश्वनारायण चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो गांव के बृजदेव सिंह के बेटे थे। विनीत शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज के राजेश श्रीवास्तव के बेटे हैं। दोनों ब्लिंकिट में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करते थे।
विश्वनारायण के छोटे भाई सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि उनका भाई रोज रात 10 बजे तक घर लौट आता था। सोमवार रात 11 बजकर 23 मिनट पर उन्हें भाई के हादसे में घायल होने की सूचना मिली। परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस के मुताबिक, पिकअप छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से बिहार के बक्सर जा रहा था। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और चालक को पकड़ लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top