![]()
जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 12.54 ग्राम ब्राउन शुगर मिली।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करनडीह लाइन टोला निवासी धानो हांसदा और मानगो निवासी सकिल अहमद के रूप में हुई है।
लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि 3 नवंबर की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि परसुडीह स्थित श्यामा प्रसाद कॉलेज के पीछे मैदान में कुछ युवक ब्राउन शुगर बेच रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा।
पुलिस को देखकर वहां मौजूद दुबराज किस्कू भाग गया। पुलिस ने धानो हांसदा और सकिल अहमद को पकड़ लिया। तलाशी में दोनों के पास से 12.54 ग्राम ब्राउन शुगर मिली।
पुलिस पदाधिकारी सनत टुडू के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस फरार आरोपी दुबराज किस्कू की तलाश में छापेमारी कर रही है।
Source link